पुलिस थाने में बीजेपी नेता (BJP Leader) की बदतमीजी का एक वीडियो खूब चर्चा में है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि नेता जी थाने में घुसकर महिला पुलिसकर्मियों के सामने जमकर गाली-गलौज कर रहे हैं.
"तुम्हारा दिमाग सही नहीं है ..." यूपी पुलिस को धमकाते BJP नेता का वीडियो वायरल
बीजेपी नेता की बदतमीजी का एक वीडियो खूब चर्चा में


घटना है ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के बीटा-2 पुलिस थाने की और वीडियो में जो नेता दिख रहे हैं वो गौतमबुद्ध नगर के भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राज नागर (Raj Nagar) हैं. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल (Viral Video) हो गया है.
वीडियो में राज नागर कह रहे हैं-
‘लगता है कि तुम्हारा दिमाग सही नहीं है इंस्पेक्टर….’
क्या है मामला?
आजतक के रिपोर्टर भूपेन्द्र चौधरी के मुताबिक, जिलाध्यक्ष राज नागर एक मारपीट मामले में हिरासत में लिए गए सूरजपुर के मंडल अध्यक्ष अतुल गुर्जर को छुड़ाने थाने पहुंचे थे. इसी दौरान थाने में मौजूद इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल से राज नागर की बहस हो गई.
बीजेपी नेता ने महिला पुलिसकर्मियों के सामने गाली गलौज शुरू कर दी. जब पुलिसकर्मी ने उनकी अभद्रता का विरोध किया, तो नागर ने कहने लगे- लगता है कि तुम्हारा दिमाग सही नहीं है इंस्पेक्टर.
खबर के मुताबिक दो दिन पहले ऐच्छर में एक बस और ट्रैक्टर में टक्कर हो गई थी. इसके बाद घटनास्थल पर जमकर मारपीट हुई. पुलिस मौके पर पहुंची और कई लोगों को हिरासत में ले लिया. इन्हीं में से एक बीजेपी युवा मोर्चा के सूरजपुर मंडल अध्यक्ष अतुल गुर्जर भी थे.
मंडल अध्यक्ष की पुलिस हिरासत की बात सुनकर राज नागर अपने समर्थकों के साथ थाना बीटा-2 जा पहुंचे और अतुल गुर्जर को छोड़ने के लिए पुलिसकर्मियों को धमकाने लगे.
नेता जी ने सफाई दी
रिपोर्ट के मुताबिक मामले पर सफाई देते हुए बीजेपी नेता राज नागर ने कहा कि-
‘युवा मोर्चा के सूरजपुर मंडल अध्यक्ष को पुलिस बिना किसी अपराध के कई घंटों तक थाने में बैठाया था. बीटा-2 थाने में पहले भी इस तरह की शिकायत मिल चुकी है, इसलिए हम लोग थाने में मंडल अध्यक्ष को छुड़ाने गए थे. हम थाना अध्यक्ष बीटा-2 को सस्पेंड करने की मांग प्रशासन और शासन से करेंगे.’
खबरों के मुताबिक मामले पर पुलिस ने अभी तक कुछ नहीं कहा है.
वीडियो- ज्ञानवापी पर भड़के ओवैसी ने शिवलिंग और फव्वारे पर क्या कहा?






















