The Lallantop

'आसनसोल कूड़ेदान है क्या' बोल BJP नेता ने बिहार के शत्रुघ्न सिन्हा को कहा 'कचरा'

Loksabha Election 2024 को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है. बीजेपी नेता Jitendra Tiwari ने सांसद Shatrughan Sinha पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा को 'कचरा' बता दिया है.

Advertisement
post-main-image
जितेंद्र तिवारी आसनसोल से पूर्व मेयर रह चुके हैं. (फोटो- इंडिया टुडे )

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी का दौर शुरू हो चुका है. बीजेपी नेता जितेंद्र तिवारी ने बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पर जमकर निशाना साधा है. आसनसोल में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा को 'कचरा' तक कह दिया है. बता दें कि जितेंद्र तिवारी आसनसोल से पूर्व मेयर रह चुके हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक से जुड़े अनिल गिरी की रिपोर्ट के मुताबिक जितेंद्र तिवारी ने शत्रुघ्न के लिए कटु शब्दों का इस्तेमाल किया. कहा,

"आसनसोल को क्या आप डस्टबिन समझते हैं? आसनसोल में पढ़े लिखे लोग रहते हैं. बिहार के लोगों ने जिसे कचरा समझकर फेंक दिया. उस कचरे को आसनसोल में लाकर डाल दिया गया."

Advertisement

उन्होंने तृणमूल सुप्रीमो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चेतावनी देते हुए कहा, “सुन लीजिए दीदी, आसनसोल की जनता जानती है की कचरा कहां फेंकना है.”

बीजेपी नेता का ये बयान शत्रुघ्न सिन्हा के उस बयान के बाद आया जिसमें उन्होंने टीएमसी समर्थकों से उन्हें चुनाव जिताने की बात की थी. बिहार से बीजेपी के सांसद रह चुके शत्रुघ्न ने टीएमसी का समर्थन करते हुए कहा था, “हमारी जीत ममता बनर्जी के हाथ मजबूत करेगी. जीतेंगे तो ममता विकास के कामों में तेजी लाएंगी. हमें जिताएं और ममता बनर्जी को मजबूत करें. ममता की आन-बान-शान में चार चांद लगाना है हमें.”

ये भी पढ़ें- कांग्रेसियों ने भाजपा मंत्री के घर कचरा फेंका, पुलिस ने उनका सिर फोड़ दिया

Advertisement
'राम मंदिर BJP का पब्लिसिटी स्टंट'

शत्रुघ्न सिन्हा ने राम मंदिर को लेकर भी बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने इसे ‘बीजेपी का पब्लिसिटी स्टंट’ बताया है. आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा, “पहले दिन 5 लाख लोग अयोध्या पहुंचे थे. अब सिर्फ 1 हजार लोग पहुंच रहे हैं. BJP के प्रचार की हवा निकल गई है. क्योंकि लोग समझ गए कि जहां शंकराचार्य नहीं पहुंचे वहां सिर्फ इन्होंने पब्लिसिटी की है.”

बीजेपी ने भोजपुरी एक्टर सिंगर पवन सिंह को आसनसोल से उम्मीदवार चुना था. लेकिन पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है. शत्रुघ्न सिन्हा ने इसको बीजेपी का आंतरिक मामला बताया है. उन्होंने कहा कि वो पवन सिंह को व्यक्तिगत रूप से बहुत अच्छी तरह से नहीं जानते, लेकिन सुना है वह एक अच्छे गायक हैं और मेरे कुछ परिचित उन्हें जानते हैं. 

वीडियो: TMC नेता पर रेप के आरोप, संदेशखाली में प्रदर्शनकारी महिलाओं से मिले राज्यपाल

Advertisement