BJP ने विभिन्न राज्यों में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. बता दें कि असम, बिहार और महाराष्ट्र की दो-दो सीटों, हरियाणा, मध्यप्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, त्रिपुरा और तेलंगाना की एक-एक राज्यसभा सीटों पर 3 सितंबर को उपचुनाव होने हैं. 20 अगस्त को BJP ने 8 राज्यों की 9 राज्यसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. इसमें मोदी कैबिनेट में शामिल दो राज्य मंत्रियों के भी नाम हैं.
हरियाणा से किरण चौधरी, राजस्थान से रवनीत बिट्टू, BJP ने राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की
Rajya Sabha Bypolls: BJP ने 8 राज्यों की 9 राज्यसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की.


मोदी कैबिनेट में राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू राजस्थान से और मध्यप्रदेश से BJP के कैंडिडेट बनाए गए हैं. रवनीत सिंह बिट्टू मोदी कैबिनेट में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय और रेल मंत्रालय के राज्य मंत्री हैं. जॉर्ज कुरियन मोदी कैबिनेट में अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के राज्य मंत्री हैं.
BJP ने असम से मिशन रंजन दास और रामेश्वर तेली को उम्मीदवार बनाया है. हरियाणा से किरण चौधरी BJP की राज्यसभा कैंडिडेट हैं. किरण चौधरी इसी साल जून में कांग्रेस पार्टी छोड़ BJP में शामिल हुई हैं. महाराष्ट्र से धैर्यशील पाटिल और त्रिपुरा से राजीव भट्टाचार्जी BJP के उम्मीदवार हैं.
ये भी पढ़ें- राज्यसभा में एक बार फिर से उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और जया बच्चन में तकरार, विपक्ष का वॉकआउट
ओडिशा से BJP ने ममता मोहंता का नाम घोषित किया है. ममता मोहंता पूर्व राज्यसभा सांसद रही हैं, जो हाल ही में बीजू जनता दल छोड़कर BJP में शामिल हुई हैं.
बिहार से मनन कुमार मिश्रा BJP के उम्मीदवार हैं. यहां की दो राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं. ये सीटें विवेक ठाकुर (BJP) और मीसा भारती (RJD) के लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद खाली हुई हैं. दूसरी सीट पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगी और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा 21 अगस्त को नामांकन दाखिल करेंगे.
वहीं तेलंगाना से कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी 19 अगस्त को राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर चुके हैं. बता दें कि 9 राज्यों की 12 राज्यसभा सीटों पर 3 सितंबर को उपचुनाव होगा. वोटों की गिनती भी इसी दिन होगी.
वीडियो: ‘मेरे लिए सभी विकल्प खुले हुए हैं', BJP में शामिल होने की अटकलों के बीच चंपई सोरेन का जवाब





















