The Lallantop

"मेरा कमीशन दे दो, फिर जैसे शराब बेचना है, बेचो" - बीजेपी ने निकाला वीडियो, सिसोदिया पर बड़े आरोप!

"हमारा कमीशन देकर 20 पैसे की शराब को 80 पैसे में बेचिए"

Advertisement
post-main-image
मनीष सिसोदिया और संबित पात्रा. (आजतक)

दिल्ली में शराब पॉलिसी का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीजेपी (BJP) ने आज, 5 सितंबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली के सीएम केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर कमीशनखोरी का आरोप लगाया. बीजेपी ने एक स्टिंग वीडियो जारी किया, जिसमें एक शख्स बता रहा है कि नई शराब पॉलिसी के बदले में दिल्ली सरकार (AAP Government) ने करोड़ों रुपये कमीशन लिए. इस वीडियो में शख्स ने ये भी कहा कि उसने मनीष सिसोदिया को 250 करोड़ का कमीशन दिया है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

बीजेपी नेता संबित पात्रा ने कहा कि स्टिंग में दिख रहा शख्स कुलविंदर मारवाह है, जो CBI की चार्जशीट में 13 नंबर आरोपी सनी मारवाह के पिता हैं. वीडियो के आधार पर बीजेपी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली की नई एक्साइज़ पॉलिसी से 80 प्रतिशत प्रॉफिट ठेकेदारों का होगा और राजस्व (सरकार को) में सिर्फ 10 प्रतिशत आएगा. बीजेपी ने आरोप लगाया कि नई एक्साइज़ पॉलिसी से केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के दोस्तों को 80 प्रतिशत फायदा मिल रहा था.

Advertisement

कथित स्टिंग वीडियो के जरिए बीजेपी ने आरोप लगाया है कि मनीष सिसोदिया ने मारवाह से कहा कि हमें हमारा कमीशन दे दो उसके बाद जैसे शराब बेचना है बेचो.

बीजेपी का आरोप है कि दिल्ली सरकार ने शराब बेचने वालों से कहा था कि हमारा कमीशन देकर 20 पैसे की शराब को 80 पैसे में बेचिए. बीजेपी का आरोप है कि दिल्ली सरकार ने कहा कि शराब के ठेकेदार अवैध तरीके से भी शराब बेचेंगे तो भी सरकार कुछ नहीं कहेगी.

संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि स्टिंग में जिस कमीशन की बात हो रही थी वो सीधे मनीष सिसोदिया के खाते में जा रहा था. उन्होंने कहा कि वीडियो में मारवाह बता रहे हैं कि दिल्ली सरकार ने ब्लैक लिस्टेड कंपनियों को बुला-बुलाकर टेंडर दिया. संबित पात्रा ने कहा कि बीजेपी इस मामले की शुरुआत से ही ये सवाल उठा रही है कि ब्लैक लिस्टेड कंपनियों को टेंडर क्यों दिए गए.

Advertisement

बीजेपी ने आरोप लगाया कि स्टिंग में मारवाह कह रहे हैं कि केजरीवाल सरकार ने एक शराब की बोतल पर 2 प्रतिशत बढ़ाकर 12 प्रतिशत टैक्स इसलिए किया ताकी इस टैक्स से केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को भी कमीशन दिया जाए. संबित ने आरोप लगाया कि मारवाह ने वीडियो में कहा है कि इस 12 प्रतिशत टैक्स में 6 प्रतिशत मनीष सिसोदिया को देना था वो भी ब्लैक में. यानी अवैध तरीके से पैसे मनीष सिसोदिया को दिए जाएं. 

वीडियो: किस बीजेपी नेता की कॉल रिकॉर्डिंग का दावा कर रहे हैं मनीष सिसोदिया?

Advertisement