The Lallantop

भीषण गर्मी से बिहार के कई स्कूलों में बच्चे बेहोश, अस्पताल जाने की नौबत आई, 8 जून तक स्कूल बंद

बिहार के कई स्कूलों के बच्चों की तबीयत खराब होने की खबरें आने के बाद स्कूल बंद करने का आदेश दिया गया है.

Advertisement
post-main-image
बिहार में भीषण गर्मी के कारण स्कूली बच्चे बेहोश हो गए. (फोटो: आजतक)
author-image
सौरभ कुमार

गर्मी के भीषण प्रकोप के कारण बुधवार, 29 मई को बिहार के कम से कम तीन जिलों के स्कूलों में बच्चों की तबीयत खराब हो गई. शेखपुरा, बेगूसराय और पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में कई स्कूली बच्चों को हॉस्पिटल में एडमिट कराने की नौबत आ गई. बच्चे स्कूल में प्रार्थना के दौरान और क्लास में बेहोश होकर गिरने लगे थे. कई स्कूलों में बच्चों की तबीयत खराब होने के बाद स्कूल बंद करने का आदेश दिया गया है. आजतक के रोहित सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के स्कूल 30 मई से 8 जून तक के लिए बंद किए गए हैं.

Advertisement

बिहार CM ऑफिस की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में स्कूल बंद किए जाने की जानकारी दी गई है. इसमें कहा गया है कि भीषण गर्मी और भयंकर लू की स्थिति को देखते हुए CM नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव को स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया है. इस निर्देश से पहले कई स्कूलों से बच्चों की तबीयत खराब होने के वीडियोज सामने आए.

आजतक के सौरभ कुमार की रिपोर्ट के मुताबिक बेगूसराय के मटिहानी प्रखंड के स्कूल में करीब 18 छात्राओं की तबीयत खराब हो गई. यहां सुबह करीब 10 बजे अचानक छात्राएं बेहोश होकर गिरने लगीं. इसके बाद स्कूल के प्रिंसिपल चंद्रकांत सिंह ने स्कूल में ही छात्राओं को ORS का घोल देना शुरू किया. फिर भी हालत बेहतर न होने पर कई छात्राओं को मटिहानी रेफरल हॉस्पिटल ले जाया गया. फिलहाल 14 छात्राओं का यहां इलाज चल रहा है.

Advertisement

शेखपुरा जिले अरियरी प्रखंड में आने वाले मनकौल स्कूल सहित कई स्कूलों में बच्चियां बेहोश हो गई थीं. कुछ छात्राएं प्रार्थना के दौरान और कुछ छात्राएं क्लास रूम में बेहोश हो गई थीं. छात्राओं के अचानक बेहोश होने पर स्कूल में अफरा-तफरी मच गई. उनके परिवार वाले भी सूचना पर स्कूल पहुंच गए. कई छात्राओं को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.

ये भी पढ़ें- पारा 48 के पार, गर्मी से मचा हाहाकार, बारिश से बन रहे राहत के आसार!

Advertisement

मनकौल मिडिल स्कूल के हेड मास्टर सुरेश प्रसाद ने बताया,

“विद्यालय खुला और प्रार्थना में बच्चे लोग लगे. उसी दौरान चार-पांच बच्चे बेहोश होकर गिर गए. बच्चों का हम लोग इलाज करने लगे. थोड़ी देर के बाद कई बच्चों के पैरेंट्स आ गए. करीब 6-7 बच्चे बेहोश हुए. भीषण गर्मी पड़ रही है. इससे बच्चे बहुत परेशान हो रहे हैं.”

सदर हॉस्पिटल शेखपुरा के डॉ. रजनीकांत कुमार ने कहा,

"अभी जो गर्मी का प्रकोप है, इसके चलते बच्चों को परेशानी हो रही है. इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन के कारण बच्चों को बेहोशी, चक्कर आना, उल्टी जैसी समस्याएं हो रही हैं. स्कूल से आए बच्चे अब स्टेबल हैं."

सदर हॉस्पिटल शेखपुरा डॉक्टरों ने कहा कि इस मौसम में हाइड्रेशन का ख्याल रखने की जरूरत है. उन्होंने सलाह दी है कि खूब पानी पीएं, समय पर खाना खाएं. धूप में कम से कम निकलें और अगर धूप में निकलें, तो सिर सूती कपड़े से ढककर रखें.

वीडियो: जानलेवा गर्मी से परेशान लोगों को IMD डायरेक्टर ने हीट स्ट्रोक से बचने के क्या तरीके बताए?

Advertisement