लॉकडाउन के दौरान बिहार भवन में 45 हज़ार फोन आए और सबने एक ही डिमांड की!
होमगार्ड से उठक-बैठक करवाने वाले अधिकारी के प्रमोशन पर बिहार सरकार क्या बोली
पिछले दिनों इस घटना का वीडियो वायरल हुआ था.
Advertisement

होमगार्ड ने लॉकडाउन के दौरान कृषि पदाधिकारी को रोका था, जिसके बाद वो उखड़ गए और होमगार्ड से माफी मांगने को कहा. फोटो: वीडियो ग्रैब
बिहार का अररिया ज़िला. यहां कुछ दिनों पहले एक वीडियो वायरल हुआ. इसमें दिखा कि ज़िला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार ने होमगार्ड गणेश तत्मा से उठक-बैठक करवाई. इसके बाद ख़बर आई कि कृषि पदाधिकारी पर कार्रवाई करने की जगह उनका प्रमोशन कर दिया गया है. लेकिन बिहार सरकार के कृषि विभाग ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा है कि कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार का प्रमोशन नहीं हुआ है बल्कि उनका ट्रांसफर करके मुख्यालय बुला लिया गया है, उप-निदेशक (ट्रेनिंग) के पद पर. विभाग ने कहा कि कृषि पदाधिकारी और उप-निदेशक बराबर के पद हैं. कृषि विभाग ने कहा कि मनोज कुमार के ख़िलाफ़ विभागीय जांच चल रही है और अररिया में उनके ख़िलाफ़ FIR भी दर्ज की गई है. ASI को सस्पेंड किया गया था घटना 20 अप्रैल की है. लॉकडाउन के दौरान होमगार्ड ने मनोज कुमार की गाड़ी को रोका था. इस बात पर अधिकारी उखड़ गए. उन्होंने होमगार्ड को जेल भेजने की धमकी दी. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस विभाग ने मौके पर मौजूद ASI गोविंद सिंह को सस्पेंड कर दिया, क्योंकि उन्होंने अपने मातहत होमगार्ड की जगह कृषि पदाधिकारी का साथ दिया. बिहार मानवाधिकार आयोग ने मामले का संज्ञान लिया. अररिया के डीएम और एसपी को नोटिस भेजा गया. 6 मई तक विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई. ASI गोविंद सिंह के सस्पेंड होने के बाद कृषि पदाधिकारी पर भी कार्रवाई की मांग उठी.
कृषि मंत्री ने क्या कहा राज्य के कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने 'आज तक' से कहा, 'मनोज कुमार पर कार्रवाई जारी रहेगी. सरकार ने सबसे पहले उनके ख़िलाफ़ अररिया में FIR दर्ज करवाई. अररिया में जांच प्रभावित न हो, इसलिए उन्हे अब मुख्यालय बुला लिया गया है. विभागीय जांच होगी.' पदाधिकारी को प्रमोशन देने के पर कृषि मंत्री ने कहा कि कानूनी पचड़े में सरकार की फजीहत न हो, इसी वजह से उन्हे अररिया से हटाकर पहले मुख्यालय बुलाया गया है. नीतीश कुमार ने रिपोर्ट मांगी थी वीडियो वायरल होने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अररिया के जिलाधिकारी से रिपोर्ट मांगी थी. बिहार के डीजीपी ने घटना पर नाराजगी जताते हुए होमगार्ड से बात कर संवेदना जताई. बिहार डीजीपी ने कहा था कि अररिया से जो वीडियो सामने आया है, इसके बाद हमने स्थानीय SP से बात की है.
लॉकडाउन के दौरान बिहार भवन में 45 हज़ार फोन आए और सबने एक ही डिमांड की!
लॉकडाउन के दौरान बिहार भवन में 45 हज़ार फोन आए और सबने एक ही डिमांड की!
Advertisement












