The Lallantop

पिता का बदला लेना चाहती है शहीद की बेटी

फोन पर बाप ने बेटी से कहा था मुझे कुछ हो जाए तो हिम्मत न हारना. हौसला रखना.

Advertisement
post-main-image
शहीद जितेंद्र कुमार सिंह और उनकी फैमिली की एक तस्वीर.
दिवाली पर लोग खुशियां मनाने की तैयारी कर रहे हैं. मगर बॉर्डर पर जवान गोलियों का सामना कर रहे हैं. उनके घरवाले फिक्रमंद हैं. बॉर्डर पर लगातार सीज फायर को तोड़ा जा रहा है. बिहार के रक्सौल जिले के रहने वाले BSF जवान जितेंद्र कुमार सिंह के घर खबर आती है. अब वो इस दुनिया में नहीं रहे. त्योहार के मौके पर परिवार पर ग़मों का पहाड़ टूट पड़ा. जवान की शहादत से घर में मातम है. बेटियों का रो रोकर बुरा हाल है. शहीद की बड़ी बेटी रोते हुए कहती है कि पापा ने कहा था अगर मुझे कुछ हो जाए. तो हिम्मत न हारना. अब मैं भी आर्मी ज्वाइन करूंगी और दुश्मनों से बदला लूंगी. जितेंद्र कुमार गुरुवार को बॉर्डर पर पाकिस्तान की तरफ से हुई फायरिंग में शहीद हो गए. वह जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में BSF के हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे. जितेंद्र रक्सौल के सिसवा गांव के कचहरी टोला के लक्ष्मी सिंह के दूसरे बेटे थे. जितेंद्र सिंह की 1993 में बीएसएफ में नौकरी लगी थी. उनके तीन बच्चे हैं. बड़ी बेटी अर्चना 15 साल की, दूसरी बेटी प्रीति 13 साल की और बेटा रोहित 10 साल का है. पिता की कही बातों को याद करके जितेंद्र कुमार की बेटी अर्चना कहती है कि उन्होंने हमेशा उसे मजबूत बनने की सलाह दी थी. अर्चना ने बताया, 'एक हफ्ते पहले मेरी उनसे फोन पर बात हुई थी. उन्होंने कहा था कि अगर उन्हें कुछ हो जाए तो हौसला मत खोना और मजबूत बनी रहना.' https://twitter.com/ANI_news/status/791616933653164032?ref_src=twsrc%5Etfw

पीएम के चुप रहने से काम नहीं चलेगा पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए

शहीद की बेटी अर्चना का कहना है कि पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए. पीएम के चुप रहने से काम नहीं चलेगा. अर्चना ने कहा कि पीएम मोदीजी से मेरा यह कहना है कि हमारे पिता जैसे हजारों जवानों के शहीद होने के बाद भी चुप क्यों हैं. पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए. मेरे पापा कहते थे कि तुम बड़ी होकर बीएसएफ की बड़ी अफसर बनना और देश के लिए कुर्बान होना पड़े तो पीछे मत हटना. अब में पापा की जगह लूंगी. और देश के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दूंगी.

ये वीडियो बेहद परेशान कर देने वाला है

https://www.youtube.com/watch?v=9bVtLACBbY4 जम्मू में जितेंद्र कुमार को राष्ट्रीय समान के साथ सलामी दी गई. शुक्रवार सुबह प्लेन से उनकी डेड बॉडी को दिल्ली भेज दिया गया. दिल्ली से शाम चार बजे डेड बॉडी प्लेन से 6 बजे पटना पहुंचेगी, फिर पटना से शव को उनके गांव ले जाया जाएगा. जहां अंतिम संस्कार होगा.

ये भी पढ़ें

शहीदों की वो बेटियां, जिनकी वजह से हम फख्र से भर गए

15 अगस्त को शहीद हुए कमांडेंट को 6 साल की बेटी ने दी सलामी

करगिल के एक गुमनाम हीरो की कहानी, बेटी ने 16 साल बाद सुनाई

 

Advertisement
Advertisement