The Lallantop

बिहार की मंत्री ने बताया संविधान कब लागू हुआ, लोग ट्रोल करने लगे

बिहार में गन्ना मंत्री हैं बीमा भारती.

Advertisement
post-main-image
बिहार की गन्ना मंत्री बीमा भारती. 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं.
बीमा भारती. जेडीयू की नेता और बिहार में गन्ना मंत्री हैं. 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं. उन्होंने कहा कि भारत का संविधान 1985 में लागू हुआ. फिर उन्होंने कहा कि संविधान 1955 में लागू हुआ. मंत्री का 'ज्ञान' सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. समस्तीपुर के पटेल मैदान में 26 जनवरी के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था. जिले की प्रभारी मंत्री बीमा भारती चीफ गेस्ट थीं. वो भाषण दे रही थीं. लिखा हुआ पढ़ रही थीं फिर भी उन्होंने संविधान लागू होने का साल दो बार ग़लत पढ़ा. 1950 की जगह उन्होंने पहले तो 1985 पढ़ा, किसी ने टोका तो 1955 बोल आगे निकल गईं. मंत्री ने कहा,
हमारा संविधान जो लागू हुआ था, 1985 में, 55 में इस अवसर पर हमलोग इस कार्यक्रम को मनाते है. आज हमारे जो महापुरुष बापूजी जिनकी संविधान लागू कराने में भूमिका रही. उनको हम लोग श्रद्धापूर्वक याद करते हैं. इस संविधान में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद और भीम सहित अनेकों ने इसमे भाग लेने का काम किया है.
बीमा भारती पढ़कर भाषण दे रही थीं. फिर भी ग़लती कर गईं. अब इसके लिए उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. बीमा भारती ने निर्दलीय विधायक के रूप में राजनीतिक करियर शुरू किया था. 2000 का विधानसभा चुनाव निर्दलीय जीता था. बीमा भारती बाद में RJD में चली गईं. 2005 आते-आते भारती ने जदयू की सदस्यता ग्रहण कर ली. 2005 के चुनाव में वह लोजपा के शंकर सिंह से हार गई. इसी साल JDU से चुनाव लड़ा और जीत गईं. बीमा भारती ने 12वीं तक पढ़ाई की है. पहली बार उन्हें 2010 में मंत्री बनने के मौका मिला. 2015 में सरकार बनने के बाद वे मंत्री नहीं बन पाई थीं हालांकि कैबिनेट विस्तार के बाद उन्हें मंत्री बनाया गया.
गणतंत्र दिवस के चीफ गेस्ट ब्राज़ील राष्ट्रपति जायेर बोल्सोनारो कौन हैं?

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement