# पीएम-केयर्स फंड को जाएंगे 25 लाख रुपए # तमिलनाडु मुख्यमंत्री राहत कोष में गए 50 लाख रुपए # केरल सीएम रिलीफ फंड में 10 लाख रुपए # कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पुदुचेरी मुख्यमंत्री राहत कोष में 5-5 लाख रुपए.
सुपरस्टार विजय ने पीएम-केयर्स फंड समेत 6 राज्यों में एक साथ डोनेशन करके तहलका मचा दिया
इसके अलावा 'थलपति' विजय ने दिहाड़ी मजदूरों और अपने फैंस के लिए अलग से पैसे दिए हैं.
Advertisement

फिल्म 'मास्टर' और 'बिगिल' के दो अलग-अलग पोस्टर्स में सुपरस्टार विजय.
तमिल फिल्मों के सुपरस्टार 'थलपति' विजय, कोरोनावायरस से पीड़ित लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं. विजय ने कुल 6 राज्यों के मुख्यमंत्री राहत कोष में पैसे जमा करवाए हैं. इसके अलावा उन्होंने पीएम-केयर्स फंड और अपनी फिल्म इंडस्ट्री के वर्कर्स की भी मदद के लिए पैसे दिए हैं. बुधवार की शाम विजय के कई फैन क्लब्स ने इस बात की घोषणा की. विजय ने कुल 1.30 करोड़ रुपए डोनेट किए हैं, जिसमें से-
Advertisement

विजय के फैंस सोशल मीडिया पर इसी पर्ची के माध्यम से उनके डोनेशन की बात बता रहे हैं.
FEFSI (Film Employees Federation of South India) को वर्कर्स की मदद के लिए विजय ने 25 लाख रुपए दिए हैं. इन सब ऑफिशियल डोनेशन के अलावा उन्होंने देशभर में अपने फैन क्लब्स को भी फंड मुहैया करवाया है, जिससे वो अपने आसपास में कोरोना की मार झेल रहे लोगों की मदद कर सकें. हालांकि कितनी रकम उन्हें दी गई, ये बात परदे के पीछे रखी जा रही है.
विजय कोरोना वाले कॉज़ के लिए पैसे देने वाले पहले एक्टर नहीं हैं. इससे पहले रजनीकांत, अजित, सूर्या, कार्थि, शिवकार्तिकेयन और प्रकाश राज जैसे एक्टर्स भी दिहाड़ी मजदूरों की हेल्प कर चुके हैं. विजय की रिलीज़ होने वाली आखिरी फिल्म थी 'बिगिल', जो ब्लॉकस्टर साबित हुई. उनकी अगली फिल्म 'मास्टर' 9 अप्रैल, 2020 को रिलीज़ होने वाली थी. लेकिन जैसा कि आप देख सकते हैं, वो तारीख गुज़र चुकी है. अब बताया जा रहा है कि 'मास्टर' सुपरस्टार विजय के बर्थडे यानी 22 जून को रिलीज़ की जाएगी. फिल्म में विजय के अलावा विजय सेतुपति, मालविका मोहनन, शांतनु भाग्यराज और अर्जुन दास जैसे एक्टर्स भी नज़र आएंगे. 'मास्टर' को तमिल, तेलुगू, कन्नड़ा, मलयालम और हिंदी भाषाओं में देशभर में रिलीज़ करने की तैयारी है.

ये है आने वाली फिल्म 'मास्टर' का पोस्टर. इसमें विजय सेतुपति बाएं साइड पर दिख रहे हैं और जोसफ विजय दाहिनी ओर. क्लीयर है?
लोकेश कनगराज डायरेक्टेड 'मास्टर' वही फिल्म है, जिसकी शूटिंग के दौरान विजय को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के ऑफिसर पूछताछ के लिए लेकर गए थे. सिर्फ पूछताछ ही नहीं 'बिगिल' के प्रोड्यूसर और खुद विजय के घर टैक्स चोरी मामले में छापेमारी भी हुई . हालांकि बाद में इस घटना को राजनीतिक रंग दे दिया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय ने 'बिगिल' में जीएसटी समेत कई मसलों पर चुटकी ले ली थी. ये बात सरकार के गले नहीं उतरी, इसलिए विजय को धमकाने के लिए छापेमारी वगैरह जैसी चीज़ें की गईं.
वीडियो देखें: विजय को बिगिल के एजीएस सिनेमा केस में आई.टी डिपार्टमेंट ने पूछताछ कर रिपोर्ट जारी कर दी
Advertisement













