The Lallantop

बिग बॉस 12: श्रीसंत की पत्नी से डांट खाने के बावजूद सुरभि ने उनके लिए दी ये कुर्बानी

श्रीसंत की पत्नी ने बिग बॉस के घर में आकर सुरभि को एहसान फरामोश कहा था.

Advertisement
post-main-image
श्रीसंत कब किसके साथ हो जाएंगे और कब किसके खिलाफ ये उन्हें भी नहीं पता होता.
बिग बॉस 12. जानिए शो के 87वें दिन घर में क्या-क्या हुआ.
# श्रीसंत की पत्नी से डांट खाने के बावजूद सुरभि ने उन्हें बचा लिया # क्या हुआ जब दीपक, रोहित और दीपिका को बिग बॉस ने एक ही टीम में डाल दिया # घर में हुए कुकरी कंपटीशन के चक्कर में श्रीसंत ने दीपिका से लड़ाई कर ली
श्रीसंत की पत्नी से डांट खाने के बावजूद सुरभि ने श्रीसंत के लिए कुर्बानी दे दी
पिछले वीकेंड बिग बॉस के फैमिली स्पेशल एपिसोड्स चल रहे थे. इसमें सभी घरवालों के घरवाले आकर उनसे मिल रहे थे. जब श्रीसंत की पत्नी घर में घुसीं, तो उन्होंने श्रीसंत से ज़्यादा बात सुरभि से की. उन्होंने सुरभि को एहसान फरामोश से लेकर सब कुछ कह डाला. सिर्फ वही नहीं, घर में जिस भी सदस्य के घरवाले आए, सबने सुरभि को कम बोलने की सलाह दी. पिछले दो दिनों से घर में नॉमिनेशन टास्क चल रहा है. इस टास्क में एक घरवाले को दूसरे की मदद करनी थी, उसे नॉमिनेशन से बचाने के लिए. यहां लोग अपने पर्सनल इक्वेशंस यूज़ कर रहे थे. जो दोस्त हैं वो खुलकर सपोर्ट कर रहे थे और जो नहीं हैं वो नहीं कर रहे थे. सेमवार को सोमी, रोहित और करणवीर घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए थे. अब बाकी घरवालों की बारी थी. आज सबसे पहले श्रीसंत का नंबर आया, जिसके लिए सुरभि को अपनी एक खास पर्सनल चीज़ खराब करनी थी. सुरभि घर में अपनी चीज़ें टीशू पेपर पर लिखती रहती हैं. ये उनके इस घर के एक्सपीरियंस हैं, जो वो नोट डाउन करती हैं. श्रीसंत को नॉमिनेशन से बचने के लिए उन लिखे टीशू पेपर्स को पेंट में डूबोकर खराब करना था. सुरभि ने वो चीज़ बिना एक बार भी सोचे कर दी. लेकिन ये करने के बाद उन्होंने बस एक ही रट लगाए रखी कि वो अनग्रेटफुल यानी एहसान फरामोश नहीं हैं. इस हफ्ते घर में सिर्फ तीन लोग- सोमी, रोहित और करणवीर ही नॉमिनेट हुए हैं.
सुरभि ने श्रीसंत की मदद पहली बार की है, हालांकि श्री कई बार सुरभि को बचा चुके हैं.
सुरभि ने श्रीसंत की मदद पहली बार की है, हालांकि श्री कई बार सुरभि को बचा चुके हैं.

जब बिग बॉस ने दीपिका की टीम में रोहित और दीपक को डाल दिया
बिग बॉस के इस सीज़न का कॉन्सेप्ट विचित्र जोड़ी का था. लेकिन वो बस शो की शुरुआत तक ही महदूद नहीं था. बिग बॉस उस रवायत को लगातार आगे भी बढ़ाए जा रहे हैं. वो घर में किसी टास्क के लिए भी यही चीज़ फॉलो करते रहते हैं. सोचिए उन्होंने दीपिका की टीम में उनकी मदद के लिए दीपक और रोहित को डाल दिया. दीपक और रोहित घर के वो सदस्य हैं, जिन्हें दीपिका फूटी आंख भी नहीं देखना चाहतीं. ये एक कुकरी टास्क था, जिसमें चाइनीज़ खाना बनाना था. इसमें दीपिका की मदद की रोहित और दीपक ने. इस तिकड़ी ने इतनी कमाल की परफॉर्मेंस दी कि शो की जज सुरभि ने दीपिका के हाथ चूम लिए. इस टास्क में उनकी विरोधी थीं सोमी. सोमी की टीम में श्रीसंत और रोमिल थे. इनके खाने का प्रेजेंटेशन बहुत अच्छा लेकिन स्वाद के मामले में बाज़ी बारी दीपिका की टीम ने. इसके लिए इन्हें ढेर सारी खाने-पीने की चीज़ें बिग बॉस की ओर से गिफ्ट में मिलीं.
दीपिका, रोहित और दीपक ने एक साथ मिलकर बहुत लज़ीज खाना बनाया और इसके लिए उन्हें गिफ्ट भी मिला.
दीपिका, रोहित और दीपक ने एक साथ मिलकर बहुत लज़ीज खाना बनाया और इसके लिए उन्हें गिफ्ट भी मिला.

कुकरी टास्क के चक्कर में श्रीसंत ने दीपिका से लड़ाई कर ली
श्रीसंत को इतनी बार और इतनी तेजी से मूड स्विंग्स होते हैं कि कई बार उनके मूड को भी नहीं पता चलता कि वो स्विंग हो रहा है. बुधवार की शाम को श्रीसंत ने अपनी फैमिली की फोटो फाड़कर दीपिका को नॉमिनेशन से बचाया और दो घंटे बाद उनसे बिना बात के चिढ़ के बैठ गए. उनकी चीज़ें वापस करने लगे. रोने-धोने लगे. इसके पीछे का कारण ये था कि कुकरी टास्क में दीपिका की टीम जीत गई और दीपिका ने खाने-पीने को मिली चीज़ें श्री से शेयर करने की बात कही. श्रीसंत अपनी टीम की हार से इतने दुखी हो गए कि उन्होंने दीपिका की चीज़ों को लेने से बिलकुल ही मना कर दिया. इसके बाद वो अपने बेड पर जाकर सोने लगे. इतने में वहां दीपिका पहुंची तो पता चला कि श्रीसंत नाराज़ हैं और सोने जा रहे हैं. यहां श्रीसंत ने बताया कि उन्होंने जो खाना बनाया था, दीपिका ने उसे चखा तक नहीं, वो सब उन्हें अकेले ही खाना पड़ा. इसके बाद वो गार्डन एरिया में जाकर रोने लगे. फिर करणवीर, दीपक और दीपिका ने उन्हें मनाया और माहौल को थोड़ा हल्का किया.
कुकरी टास्क में बेहतरीन खाना बनाने के लिए दीपिका की टीम को विजेता घोषित किया लेकिन श्रीसंत उनसे नाराज़ हो गए और उनकी चीज़ें वापस करने लगे.
कुकरी टास्क में बेहतरीन खाना बनाने के लिए दीपिका की टीम को विजेता घोषित किया लेकिन श्रीसंत उनसे नाराज़ हो गए और उनकी चीज़ें वापस करने लगे.



वीडियो देखें: बिग बॉस 12: जानिए शो के 85वें दिन घर में क्या-क्या हुआ

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement