The Lallantop

तो बिग बॉस की लाइव वोटिंग फ़ेक थी और नतीजा पहले से तय था?

क्यों हुआ वोटिंग ऐप क्रैश? क्या फिक्सिंग की गई?

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
बिग बॉस 11 शिल्पा शिंदे ने जीत लिया है. अंगूरी भाभी कहें या शिल्पा मां, तमाम विवादों के बाद जीत की ट्रॉफी और पैसा इनके हाथ लग ही गया. लेकिन अगर आपको लगता है कि शो खतम होने के बाद शो के विवाद भी ख़तम हो जाएंगे, तो आप गलत हैं. शिल्पा जबसे विनर डिक्लेअर हुई हैं, तबसे एक नए झोल के बारे में लोग बात कर रहे हैं.
बिग बॉस 11 पर फिक्सिंग के आरोप लगे रहे हैं. जिन्हें न पता हो, उनको बता दें कि शो में बीती रात लाइव वोटिंग हो रही थी. कुछ लोगों का ऐसा कहना है कि वो वोटिंग करने चले तो पेज क्रैश हो गया और उन्हें वोटिंग करने का मौका नहीं मिला. लोगों का आरोप है कि ऐसा जानबूझकर किया गया. ताकि वोटिंग फ्रीज कर शिल्पा को विजेता डिक्लेअर किया जा सके.
लाइव वोटिंग को एक ट्विस्ट की तरह अचानक शो में लाया गया. जाने ये भारी वोटिंग की वजह से था या किसी टेक्निकल दिक्कत की वजह से, कि ऐप क्रैश हो गया. लोगों ने आरोप लगाया कि शूटिंग तो शाम साढ़े 7 बजे ही ख़त्म हो गई थी. फिर लोगों के वोट लेने का क्या मतलब.

Advertisement
Advertisement