The Lallantop

CM शिवराज ने भूपेंद्र जोगी से अपनी योजनाओं के बारे में पूछा, जवाब ने वीडियो वायरल कर दिया

भूपेंद्र जोगी से सीएम शिवराज चौहान की मुलाकात का ये वीडियो उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर भी किया गया है.

Advertisement
post-main-image
CM शिवराज सिंह चौहान के साथ वायरल भूपेंद्र जोगी (फोटो- X)

इंटरनेट सेंसेशन बने भूपेंद्र जोगी (Bhupendra Jogi) का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है. वही भूपेंद्र जोगी जो MP चुनाव कवरेज करने निकली लल्लनटॉप टीम से टकरा गए थे. उनसे सवाल-जवाब का एक क्लिप लोगों को इतना पसंद आया कि कोई हिसाब नहीं. अब तो CM शिवराज सिंह चौहान भी भूपेंद्र जोगी की हाजिर जवाबी के फैन हो गए हैं. उन्होंने जोगी से मुलाकात भी की है. इसका वीडियो मुख्यमंत्री के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

वीडियो में भूपेंद्र जोगी CM शिवराज से बतियाते दिख रहे हैं. कैप्शन में लिखा है- “नाम में क्या रखा है? आपका काम बोलना चाहिए…”

Advertisement

वीडियो में CM शिवराज ने सवाल किया- "क्या नाम है आपका?"

इस पर भूपेंद्र जोगी ने अपने स्टाइल में ही नाम बता दिया. आगे CM ने पूछा- “आपने मेरी योजनाओं के बारे में सुना है?” 

जवाब आया- “बहुत सुना हुआ है.” 

Advertisement

इधर से CM ने पूछा- “नाम बताइए” और फिर जवाब आया- “भूपेंद्र जोगी.”

यूजर्स की आई मौज

दोनों की ये बातचीत सुनकर यूजर्स लोटपोट हुए पड़े हैं. एक यूजर ने कॉमेंट किया- “अगला फॉरेन मिनिस्टर… भूपेंद्र जोगी.”

एक यूजर ने लिखा- “मैं एक CM से मिला, नाम बताइए, भूपेंद्र जोगी.”

एक ने कॉमेंट किया- "इससे बेहतर क्रॉसओवर हो सकता है क्या?"

प्रकुल नाम के यूजर ने लिखा- "ये है सोशल मीडिया की पावर."

बता दें, भूपेंद्र जोगी जिस क्लिप से वायरल हुए वो 2018 में हुए मध्य प्रदश चुनाव के दौरान हुई कवरेज का था. दरअसल BJP ने दावा किया था कि राज्य की सड़कें अमेरिका से बेहतर हैं. लल्लनटॉप के साथ बातचीत में भूपेंद्र जोगी ने अमेरिका जाने का दावा किया. जब US में जगहों का नाम पूछा गया तो उन्होंने अपना ही नाम बता दिया. अमेरिका ना जाने के बावजूद भूपेंद्र ने जिस कॉन्फिडेंस के साथ गलत जवाब दिया वो लोगों को खूब पसंद आया. 2023 के चुनावों में भी भूपेंद्र जोगी ने लल्लनटॉप के साथ बातचीत की है. वीडियो यहां देखें-

और सीएम शिवराज के साथ जोगी भाई के ताजा वायरल वीडियो पर आपकी क्या राय है, हमें कॉमेंट सेक्शन में लिखकर जरूर बताएं. बस भूपेंद्र जोगी मत लिखना!

Advertisement