The Lallantop

नौकरानी की वॉट्सऐप डीपी से मालकिन के होश उड़े, घर का लॉकर देखकर माथा पकड़ लिया

10 साल से डॉक्टर के घर काम कर रही थी.

Advertisement
post-main-image
नौकरानी के घर एयर कंडीशनर और CCTV कैमरे भी लगे हुए थे. (तस्वीरें: आजतक)

सोशल मीडिया पर शो ऑफ करने के चक्कर में एक महिला पुलिस की पकड़ में आ गई. आप पूछेंगे भला ये कैसी न्यूज हुई. जबरदस्त न्यूज है जनाब. महिला चोरी की आरोपी थी. इक्का-दुक्का लाख रुपये नहीं. पूरे 50 लाख रुपये के गहने पार किए थे. साथ में साढ़े पांच लाख रुपये नकद भी ले उड़ी थी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
पकड़ी कैसे गई?

वही सोशल मीडिया पर दिखावा करने का बुखार. पूरा मामला बताते हुए बताएंगे. आजतक से जुडे़ इज़हार हसन ख़ान की रिपोर्ट के मुताबिक भोपाल के डॉक्टर भूपेंद्र श्रीवास्तव शहर की निशात कॉलोनी में रहते हैं. इलाके में उनका एक बड़ा प्राइवेट हॉस्पिटल है. आरोपी महिला 10-12 सालों से उनके घर में सहायक (नौकरानी) का काम करती थी. जाहिर है दंपती उस पर भरोसा करते थे. लेकिन आरोपी ने उनके साथ बहुत बड़ा विश्वासघात किया. 

आरोप है कि वो धीरे-धीरे घर का सामान गायब करने लगी. दंपती को नौकरानी पर शक हुआ तो उसे काम से निकाल दिया. तब तक उन्हें नहीं पता था कि नौकरानी उनका कितना नुकसान कर चुकी थी. ये मालूम हुआ वॉट्सऐप डीपी की वजह से. दरअसल, नौकरानी और डॉक्टर भूपेंद्र की पत्नी दोनों के फोन नंबर एक-दूसरे के मोबाइल में सेव थे. इसलिए दोनों ही एक-दूसरे का वॉट्सऐप स्टेटस, डीपी वगैरा देख सकती थीं.

Advertisement

बुधवार, 17 मई को डॉक्टर की पत्नी ने देखा कि नौकरानी ने अपनी डीपी में ख़ास झुमके पहने हुए थे. उन्हें देखकर पत्नी का दिमाग हिल गया. उन्होंने तुरंत अपना लॉकर चेक किया तो देखा कि उसमें रखे झुमके गायब थे. इसके बाद डॉक्टर की पत्नी ने टीटी नगर थाना पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज़ करवाई.

लाखों के गहने मिले

इस तरह दिखावा करने का चक्कर आरोपी नौकरानी को ले डूबा. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसने बताया कि एक शादी के लिए उसने गहने पहने थे, जो चोरी के थे. ये भी बताया कि उसके पास करीब 50 लाख रुपये की कीमत के गहने और 5.50 लाख कैश पड़ा है. पुलिस ने ये सारा पैसा और गहने बरामद कर लिए हैं. 

मामले की जानकारी देते हुए टीटी नगर थाना प्रभारी चैन सिंह रघुवंशी ने आजतक को बताया,

Advertisement

"शाहजहानाबाद थाना इलाके में एक प्राइवेट अस्पताल के मालिक डॉक्टर भूपेंद्र श्रीवास्तव ने अपनी नौकरानी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करवाया. उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके घर से लगातार थोड़ा-थोड़ा करके सामान चोरी हो रहा था. इनमें गहने और कैश शामिल है. शिकायत के बाद नौकरानी को हिरासत में लेकर घर की तलाशी ली गई तो लाखों की ज्वेलरी (कंगन, टॉप्स, नेकलेस, जड़ाऊ सेट और सोने की चूड़ियां) के साथ कैश मिला."

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नौकरानी की सैलरी 8 हज़ार रूपये थी और उसके पति की 10 से 15 हज़ार. लेकिन उनका दो मंजिला घर है जिसमें एयर कंडीशनर से लेकर CCTV कैमरा जैसे आइटम लगे हुए हैं. 

वीडियो: भोपाल: सरकारी क्लर्क निकला करोड़ों का मालिक, छापेमारी रोकने के लिए नाटक, वीडियो वायरल

Advertisement