The Lallantop

भारत जोड़ो यात्रा तो पूरी हो गई, इसके ये वीडियो और फोटो बंपर वायरल हुए

कई फोटो और वीडियो पर विवाद भी हुआ.

Advertisement
post-main-image
भारत जोड़ो यात्रा के वायरल फोटो-वीडियो (फोटो-इंडिया टुडे/ट्विटर)

करीब चार महीने तक चली भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) पूरी हो चुकी है. श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराकर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सफर पर विराम लगाया. यात्रा पूरी करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने देश से किया वादा पूरा कर दिया है. लगभग चार हजार किलोमीटर की इस यात्रा के दौरान कई ऐसे मौके आए, जब इससे जुड़े वीडियो और फोटो खूब वायरल हुए. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
मां के जूते के फीते बांधते राहुल गांधी

ये फोटो 6 अक्टूबर को कर्नाटक के मंड्या जिले में ली गई. मां-बेटे का ये मोमेंट शशि थरूर ने ट्विटर पर शेयर किया था. 

Advertisement
बहन प्रियंका को दुलारते राहुल

वीडियो कांग्रेस के पेज से शेयर किया गया. वीडियो में फिल्म "रक्षा बंधन" के गाने ‘मैं रहूं ना तेरे बिना’ के बोल डाले गए. इसे कई लोगों ने पसंद किया, तो कुछ ने आपत्ति जताई.

पालतू डॉग लूना के साथ फोटो

ये फोटो राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी. कैप्शन में लिखा,"प्रियंका चिंता मत करना, हम बस वॉक पर जा रहे हैं." पेट लवर्स ने इस फोटो पर खूब प्यार दिखाया.

Advertisement

तब प्रियंका ने एक पोस्ट शेयर कर लिखा था,"लूना को किसी ने किडनैप कर लिया है." 

राहुल की फोटो से छेड़छाड़

यात्रा के दौरान राहुल गांधी की एक फोटो से छेड़छाड़ की गई. उन्हें चिकन और शराब के साथ दिखाया गया. जबकि असली फोटो में वो ड्राय फ्रूट्स खा रहे थे. 

फोटो-इंडिया टुडे
नर्मदा घाट पर आरती

वीडियो मध्य प्रदेश के खरगोन में नर्मदा घाट का है. राहुल गांधी बहन प्रियंका के साथ 'आरती' कर रहे हैं. वीडियो पर BJP नेता अमित मालवीय ने राहुल को क्लॉकवाइज आरती करने की हिदायत दी थी. हालांकि, बाद में लोगों ने कहा कि उन्होंने गलत जानकारी दी है. 

भाई-बहन की मस्ती

ये वीडियो भारत जोड़ो यात्रा के खत्म होेने के बाद का है. जिसमें राहुल गांधी और प्रियंका गांधी एक दूसरे पर बर्फ के गोले फेंकते दिख रहे हैं. 

बता दें, पांच महीने से भी कम समय में यात्रा ने 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों को कवर किया. यात्रा तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से होकर गुजरी.

वीडियो: राहुल गांधी से पूछा भारत जोड़ो यात्रा इमेज बदलने के लिए? तो राहुल गांधी ने ये क्या कह दिया?

Advertisement