दफ्तर पहुंचते ही पहली नजर जिस चीज पर पड़ी वो था ये शर्मनाक वीडियो. उसी बेंगलुरु से जिस शहर ने 'मास मोलेस्टेशन' नाम का शब्द चलन में ला दिया. तमाम लोगों की नशे में धुत भीड़ ने जैसे उन लड़कियों को छेड़ा था. और बहसों का दौर शुरू हो गया. ये तस्वीर भी उससे अलग नहीं है. रात के अंधेरे में अकेली जाती लड़की के बाइक सवार लड़कों ने क्या किया. ये इस सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है. https://www.youtube.com/watch?v=vTrYYnxzM-Q&feature=youtu.be ये तस्वीरें शहर कामनाहल्ली इलाके की हैं. देखकर लग रहा है कि पॉश एरिया है. लेकिन गली सुनसान. बाइक रोककर घात लगाए लड़के क्या मंसूबा बांध रखे हैं, ये लड़की के वहां आने तक पता भी नहीं चलता. और जब लड़की आती है तो उसे बेहूदे तरीके से पकड़ते हैं. उसके कपड़े उतारने की कोशिश करते हैं. बेबस लड़की खुद को छुड़ाने की कोशिश करती है. वो उसे बाइक पर जबरन बिठाना चाहते हैं लेकिन लड़की खुद को छुड़ाने में कामयाब हो जाती है. तो वो उसे वहीं सड़क पर पटककर भाग जाते हैं. अगर आपके अंदर का इंसान मरा नहीं है तो इन तस्वीरों के देखते हुए आंखें साथ छोड़ती लगती हैं. बंद होने लगती हैं. आप खुद को उस लड़की की जगह रखकर इमेजिन करते हैं तो डर के मारे रोंगटे खड़े हो जाते हैं. किस सभ्य समाज से निकले हैं ये लोग जो राह चलती लड़की को देखकर खुद को कंट्रोल नहीं कर पाते. क्या इंसानी संवेदनाएं इनके अंदर से मर चुकी हैं? इनकी वहशी ख्वाहिशों को किसी कानून का डंडा रोक सकता है? आप पुरुष हैं. आधी रात के बाद बेंगलुरु या दिल्ली जैसे किसी शहर में सड़कों पर निकलें. अकेले. जैसे मजबूरी या किसी काम से निकलना पड़ता है. आपको सड़क पर सिर्फ शराब पीकर बावले हुए लोग दिखेंगे. आप चौकन्ने होकर बार बार अपने दाएं बाएं देखते जाओगे. पास से गुजरने वाला हर शख्स बदमाश लगेगा. एकदम पास से गुजरेगा तो पसीने में भीगे हुए महसूस करोगे. कुछ वजह नहीं होगी. आप पुरुष हो और आपको ज्यादा चिंता नहीं करनी चाहिए. लेकिन एक किलोमीटर का पैदल रास्ता जानलेवा लगता है. सोचो इन हालात में लड़कियों के लिए कितना सेफ माहौल रखा है हमने. ये लड़के भागते हुए लड़की का पर्स छीन ले जाते हैं. लेकिन उनकी नजर पर्स पर नहीं थी. हाथों में जबरदस्ती भींचते उनके इरादे हर संवेदनशील इंसान को शर्मसार कर जाते हैं.
ये भी पढ़ें: नये साल की पार्टी में डेढ़ हजार पुलिसवालों के सामने खुले में मॉलेस्टेशन 'मास मॉलेस्टेशन' के बाद अब 'मास इंसल्ट', नेताओं ने बोलना शुरू किया 'शायद तुम्हें याद न हो, मैं वो काली ड्रेस वाली लड़की हूं, जिसे तुमने छेड़ा था'
शर्मनाक: बेंगलुरु में CCTV में कैद सेक्शुअल असॉल्ट की घटना
ये तस्वीरें देखकर आंखें बंद होने लगती हैं शर्म के मारे.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Advertisement











