The Lallantop

इस हीरोइन ने अबू आज़मी की मां को दोषी ठहराया, बेटे ने दिया जवाब

मास मोलेस्टेशन पर आज़मी ने दिया था बेहुदा बयान. मगर विरोध करने के चक्कर में, ये भी वही गलती कर बैठीं.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop

न्यू इयर सेलिब्रेशन का मौका. जगह बेंगलुरु. हजारों की भीड़ में सैकड़ों लड़कियों को हैरेस किया गया. किसी की कमर, किसी के ब्रेस्ट, किसी का मुंह पकड़ा गया. कपड़ों में हाथ डाला गया. जबरन उन्हें बांहों में जकड़ा गया. देखने वालों ने बताया, लड़कियां चीखीं, चिल्लाईं, रोयीं. जिन्होंने जवाबी वार किए, उन्हें दबा दिया गया. इस पर समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी ने इसका जिम्मेदार खुद लड़कियों को ठहराया. अबू आजमी के इस बयान पर मिस इंडिया रह चुकीं और बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता भड़क गईं और ट्विटर पर भड़ास निकाली मगर कुछ ऐसा ट्वीट कर बैठीं जो नहीं करना चाहिए था. अबू आज़मी को दोषी ठहराने के चक्कर में वो उनकी मां को ही दोषी ठहरा बैठीं. जबकि इसमें उस औरत की क्या खता, जिसने उसको जन्म दिया.

Advertisement

ईशा गुप्ता.
ईशा गुप्ता.

ईशा ने अबू आजमी के बयान का जवाब देते हुए ट्वीट किया, , 'उस महिला को यहां सचमुच दोषी ठहराया जाना चाहिए, जिसने अनजाने में तुम जैसे मूर्ख को पैदा किया अबू आजमी! और शायद वह खुद को भी तुम्हें जन्म देने के लिए दोषी मानतीं.' ईशा साल 2007 में मिस इंडिया बनी थीं. जन्नत 2, राज़-3, रुस्तम जैसी फिल्मों में काम किया है.
https://twitter.com/eshagupta2811/status/816296766605705216
इस ट्वीट के बाद अबू आजमी के बेटे और बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया के शौहर फरहान आजमी ने ईशा से भिड़ गए. और एक के बाद एक कई ट्वीट कर डाले.
फरहान आज़मी ने ट्वीट किया, 'ईशा, जिस महिला ने अबू आजमी को जन्म दिया. वह मेरी दादी हैं, जो खुद का पक्ष रखने के लिए हमारे बीच अब नहीं हैं. वह आपसे कहीं ज्यादा सम्मानित महिला थीं.'
https://twitter.com/abufarhanazmi/status/816463845254426624?ref_src=twsrc%5Etfw
इसके बाद फरहान ने एक दूसरे ट्वीट में लिखा, 'तन बेचकर दो रोटी जो कमाए उसे हम वेश्या नाम देकर ज़लील करते हैं, दूसरी तरफ तन की नुमाइश कर करोड़ों कमाने वालों को सम्मानित. क्यूं? क्या देश है मेरा...!'
https://twitter.com/abufarhanazmi/status/816476310591643648?ref_src=twsrc%5Etfw
अबू आजमी ने कहा बेंगलुरु में हुए मास मोलेस्टेशन पर कहा था, 'अगर मेरी बहन-बेटी सूरज डूबने के बाद गैर मर्द के साथ 31 दिसंबर मनाए और उसका भाई या शौहर उसके साथ नहीं है तो यह ठीक नहीं है. अगर कहीं पेट्रोल होगा और आग आएगी तो आग लगेगी ही. शक्कर गिरी होगी तो चींटी वहां जरूर आएगी. मेरी बात से बहुत से लोग नाराज होंगे लेकिन यही सच है.' फरहान की शादी बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया से हुयी है.
farhan azmi

फरहान इतने ट्वीट पर ही नहीं रुके उन्होंने और भी ट्वीट किए. एक दूसरे ट्वीट में लिखा, 'महिलाओं को आर्ट की आड़ में कभी तंदूरी मुर्गी तो कभी झंडू बाम कहा जाता, उसी गीत पर सोसायटी के शुभचिंतक विदेशी शराब की चुस्कियां लेते हैं...तब?'
https://twitter.com/abufarhanazmi/status/816478268174036992?ref_src=twsrc%5Etfw
एक और ट्वीट, 'बाप नन्ही बेटी की इज़्ज़त लूट रहा है, पड़ोसी बहन की, पुलिस नाकाम बैठी है, कोर्ट गवाह ढूंढ रहे हैं और मीडिया टीआरपी. ढोंगी हैं हम सब, मान लो.'
https://twitter.com/abufarhanazmi/status/816480691844161536?ref_src=twsrc%5Etfw

Advertisement
Advertisement