ठीक एक साल बाद, जब साल 2018 की शुरुआत हो रही थी, ठीक उसी जगह, ठीक उतनी ही भीड़ जमा हुई थी, जितनी पिछले साल हुई थी. पर लोग आश्वस्त थे कि कुछ न होगा. क्योंकि इस बार इलाका CCTV और ड्रोन कैमरों से लैस था. फिर इंडिया टुडे टीवी ने वहां मौजूद लोगों से बात की.

इस बार लोग आश्वस्त थे कि कुछ न होगा. क्योंकि इस बार इलाका CCTV और ड्रोन कैमरों से लैस था.
हम ब्रिगेड रोड पर थे. बहुत भीड़ थी. जैसे ही नए साल का काउंटडाउन शुरू हुआ, लड़के बेताब होना चालू हो गए. हुडदंग के बीच में पेरी पत्नी का यौन शोषण हुआ.
पति के मुताबिक़ काउंटडाउन शुरू होते ही लड़कों ने धक्कामुक्की चालू की और जानबूझकर लड़कियों के ऊपर गिरने लगे. उनके कपड़ों में हाथ डालने लगे. एक साल बाद, उसी जगह, उसी वक़्त, उसी तरह के वाकये के बाद एक महिला रोती हुई पाई गई. भीड़ में अपने साथ गलत करने वाले को पहचान भी न सकी.
हैदराबाद
बीते साल एक रैंडम से सर्वे में मैंने पढ़ा था कि इंडिया में रहने, घर बसाने के लिहाज से हैदराबाद सबसे अच्छी जगह है. मगर नए साल की पार्टी में जो हुआ, उसे देखकर ऐसा नहीं लगता. हैदराबाद के सबसे पॉपुलर इलाके बंजारा हिल्स में ही अकेले 43 गाड़ियां ऐसी मिलीं जिनके ड्राइवर नशे में थे. स्थानीय अखबारों के मुताबिक़, इसमें मशहूर तेलुगु न्यूज एंकर मचिराजू प्रदीप भी शामिल थे.

एक गर्ल्स हॉस्टल के बाहर 30 लड़कों को हुडदंग मचाते हुए कैमरे में कद पाया गया. ये लड़के हॉस्टल परिसर में पत्थर फेंककर कह रहे थे कि लड़कियां बाहर आएं. (सांकेतिक तस्वीर)
अकेले 31 जनवरी की रात को डेढ़ हजार दारु पीकर गाड़ी चलाने वाले पकड़ाए. 1 जनवरी की रात तक ये संख्या ढाई हजार हो चुकी थी.
एक गर्ल्स हॉस्टल के बाहर 30 लड़कों को हुडदंग मचाते हुए कैमरे में कद पाया गया. ये लड़के हॉस्टल परिसर में पत्थर फेंककर कह रहे थे कि लड़कियां बाहर आएं.
कहते हैं नया साल नई शुरुआत लेकर आता है. शर्मनाक है कि हर साल हमारी शुरुआत ही ऐसी होती है जिसे देखकर लगता है कि मानव सभ्यता का अंत हो जाना चाहिए.












