The Lallantop

नशे में तोड़ दिए कार के शीशे, डरे हुए पति-पत्नी चीखते रहे - 'अंदर बच्चा है, हमें छोड़ दो!'

सिटीजन्स मूवमेंट, ईस्ट बेंगलुरु के इनपुट्स के मुताबिक, घटना सोमवार, 19 अगस्त की रात 10.30 बजे की है. बेंगलुरु के सरजापुर रोड पर डोड्डाकनेल्ली के पास की.

Advertisement
post-main-image
घटना का वीडियो वायरल है. (तस्वीर-X)

बेंगलुरु में एक परिवार अपनी गाड़ी से जा रहा था. कथित तौर पर एक मोड़ पर उन्होंने बिना इंडिकेटर दिए ही कार मोड़ दी. इसके बाद पीछे से आ रहे एक बाइक सवार ने कार पर हमला कर दिया. कार का शीशा तोड़ दिया. अंदर से परिवार चिल्लाता रहा कि अंदर बच्चा है. इसके बावजूद आरोपी लगातार कार पर हमला करता रहा. फिलहाल बेंगलुरु पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X पर ‘सिटीजन्स मूवमेंट, ईस्ट बेंगलुरु’ नाम के अकाउंट ने इस घटना का वीडियो पोस्ट किया है. साथ में लिखा,

सरजापुर रोड पर क्या हो रहा है? कुछ बाइक सवार हमलावरों ने कार में सवार एक परिवार पर हमला किया. प्लीज मदद करें! घटना रात 10:30 बजे सड़क 1522, डोड्डाकनेल्ली जंक्शन पर हुई. दंपति अभी-अभी पुलिस स्टेशन पहुंचे हैं.

Advertisement
बेंगलुरु में कार पर हमला
घटना के वीडियो का स्क्रीनशॉट.

सिटीजन्स मूवमेंट, ईस्ट बेंगलुरु के इनपुट्स के मुताबिक, घटना सोमवार, 19 अगस्त की रात 10:30 बजे की है. बेंगलुरु के सरजापुर रोड पर डोड्डाकनेल्ली के पास की. कथित तौर पर इंडिकेटर ऑन किए बिना गाड़ी मोड़ने के लिए बाइक सवार ने कार पर हमला कर दिया. 

पोस्ट किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी कार को चला रहे व्यक्ति को नीचे उतरने के लिए कहता है. जब कार सवार नहीं उतरे, तो वह एक बड़ा सा पत्थर ले आता है. इतने में सड़क पर चल रहे और लोग उसे पकड़ते हैं. कार चालक गाड़ी पीछे लेता है, तो आरोपी कार की बोनट पर हाथ रखकर खड़ा हो जाता है. फिर विंडस्क्रीन वाइपर को तोड़ कर उससे कार पर हमला करता है. इस दौरान कार के अंदर बैठे कपल चीखकर कहते हैं कि अंदर बच्चा है. इसके बावजूद आरोपी कार पर हमला करता रहता है.

ये भी पढ़ें - ‘लड़कियां अपनी यौन इच्छाओं पर काबू रखें’, HC की इस टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट ने जजों को सुनाया

Advertisement

बेंगलुरु पुलिस ने इस घटना पर प्रतिक्रिया दी. लिखा,

हमने आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को सूचित कर दिया है. संकट/आपातकालीन स्थिति में Namma 112 डायल करें.

पुलिस ने आगे जानकारी दी है कि बाइक सवार आरोपी एक बाउंसर है, जो उस दिन नशे में धुत था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

वीडियो: बिरयानी ने बेंगलुरू में माहौल गर्म कर दिया, लड़की बोली- पुलाव नहीं बिरयानी है!

Advertisement