इंस्टाग्राम रील्स हो या यूट्यूब शॉर्ट्स, एक गाना खूब पॉपुलर है. फिल्म कला का 'घोड़े पे सवार'. इस खूबसूरत गाने ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है. अब गाने पर डांस का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो लद्दाख का है. बर्फीले पहाड़ों के बीच हाईवे पर शूट किया गया (Ladakh Girls Dancing Qala Song). गाने पर दो डांसर्स पहाड़ी पोशाक में डांस कर रही हैं. ये नजारा काफी सुंदर है.
VIDEO: 'घोड़े पे सवार' गाने पर ये खूबसूरत डांस देखकर दिल खुश हो जाएगा
लद्दाख की वादियों में किया गया डांस.


15 जनवरी को जिगमत लद्दाखी नाम के एक यूजर ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा,
लद्दाख से पुंटसोक वांगमो और पद्मा लामो का 'घोड़े पे सवार' कवर डांस.
कैप्शन के मुताबिक, दोनों महिलाओं की पहचान पुंटसोक वांगमो और पद्मा लामो के रूप में हुई है. वीडियो में दोनों महिलाएं कदम से कदम मिलाकर बेहतरीन डांस कर रही हैं. दोनों के एक्सप्रेशन और स्टेप्स गाने की धुन जितने ही खूबसूरत हैं. गाने पर कोरियोग्राफी की सहजता को लेकर उनकी खूब तारीफ हो रही है.
बैकग्राउंड में दिख रहे हैं बर्फीले पहाड़ों के लुभावने सीन, जो गाने की फील और बेहतर कर देते हैं. खबर लिखे जाने तक वीडियो को करीब 51 हजार लोग देख चुके हैं.
इंटरनेट यूजर्स ये डांस देखकर बहुत खुश हुए और लद्दाख की खूबसूरती के कायल हो गए. एक यूजर ने लिखा,
बहुत खूबसूरती से कोरियोग्राफ किया गया है और अच्छा परफॉर्म किया है. दोनों को बधाई.
एक अन्य यूजर ने लिखा,
आज के किसी भी बॉलीवुड डांसर से हजार गुना बेहतर.
बता दें, फिल्म 'कला' अनुष्का शर्मा के भाई करनेश शर्मा ने बनाई है. फिल्म में तृप्ति डिमरी, बाबिल खान, स्वस्तिका मुखर्जी, अमित सियाल, वरुण ग्रोवर और स्वानंद किरकिरे ने काम किया है. साथ ही अनुष्का शर्मा ने कैमियो किया है. कला 1940 के दशक में हिंदी फिल्मों की एक पार्श्व गायिका पर आधारित एक डार्क ड्रामा है, जो अपने अतीत से परेशान है.
वीडियो: जेल में गाना गाकर वायरल लड़के को बॉलिवुड में किसने ऑफर दिया? बीच इंटरव्यू रोने क्यों लगा ये?





















