The Lallantop

तोरी की सब्जी चुराने का आरोप था, भीड़ ने हाथ-पैर बांधकर बुरी तरह पीट दिया

Uttar Pradesh के Bareilly ज़िले का ये वीडियो Social Media पर वायरल है. इसमें तोरी (सब्जी) चोरी करने वाले शख़्स की पिटाई की जा रही है. जबकि दर्जनों लोग तमाशबीन बने देख रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर, उनसे पूछताछ की है. (फ़ोटो - सोशल मीडिया/@bareillypolice)

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बरेली में एक शख़्स के हाथ-पैर बांधकर उसे बुरी तरह पीटा गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर ख़ूब वायरल है. वीडियो में जिस शख़्स की पिटाई हो रही है, वो बार-बार छोड़ने की गुहार लगा रहा है. लेकिन कोई उसकी सुन ही नहीं रहा. लगभग दर्जनों लोग तमाशबीन बने रहे, जबकि एक महिला और दो दूसरे लोग उसकी पिटाई करते रहे. शख़्स पर आरोप था कि उसने 'तोरी' (सब्जी) चोरी की थी (Man Brutally Beaten for Stealing Ridge Gourd Video Viral). मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज कराया है. दोनों पक्षों को थाने बुलाकर पूछताछ की गई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक से जुड़े कृष्ण गोपाल राज की ख़बर के मुताबिक़, बताया गया कि ये घटना बहेड़ी क्षेत्र के सकरस गांव की है. चंद्रपाल के खेत में लगी तोरी को जलालुद्दीन नाम के व्यक्ति ने तोड़ लिया. उसी समय चंद्रपाल ने तोरी तोड़ते हुए उसे देख लिया, फिर उसने शोर मचा दिया. चंद्रपाल, उसके साथी इंद्रपाल समेत कई लोगों ने दौड़ाकर उसकी पिटाई कर दी. दोनों में विवाद हुआ और वहां मौजूद दूसरे लोग भी जलालुद्दीन की पिटाई करने लगे. इंद्रपाल समेत कई लोगों ने उसके हाथ-पैर बांध दिए और ज़मीन पर लिटाकर उसे पीट दिया.

वहीं, मौक़े पर दर्जनों लोग खड़े होकर ये सब कुछ देखते रहे और वीडियो बनाते रहे. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है. पुलिस ने बताया है कि बहेड़ी थाना में केस दर्ज किया गया है. इंद्रपाल ने जलालुद्दीन पर तोरी चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है, जबकि जलालुद्दीन ने इंद्रपाल पर मारपीट का. पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया और पूछताछ की गई है.

Advertisement

ये भी पढ़ें - शख्स अपनी बहन का कत्ल कर रहा था, पड़ोसी वीडियो बना रहे थे! ऑनर किलिंग जो टाली जा सकती थी

SP मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया  कि दोनों पक्षों को बुलाया गया. उनसे पूछताछ की गई. मामले में पुलिस ने बताया है कि जांच की जा रही है. जो भी पता चलेगा, उसी हिसाब से कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

वीडियो: फ्रॉड, शोषण, बेल्ट से पिटाई...बिहार के मुजफ्फरपुर में लड़कियों को नौकरी के नाम पर बुला कर क्या-क्या किया गया?

Advertisement