The Lallantop

यूपी:'सामान भाई से खरीदें, भाईजान से नहीं' का पोस्टर लगा, कार्रवाई हुई, लोगों ने थाना ही घेर लिया

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पुलिस जिसे आरोपी बता रही, वो बेकसूर है.

Advertisement
post-main-image
गाजियाबाद में लगाया गया विवादित पोस्टर और थाने के बाहर प्रदर्शन करते लोग (फोटो: आजतक/मयंक गौर)

गाजियाबाद में विवादित पोस्टर लगाए जाने के मामले में पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ ही कई लोगों ने प्रदर्शन किया. दरअसल, गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके में दो समुदायों के बीच नफरत बढ़ाने वाले पोस्टर लगे थे. पोस्टर पर लिखा था, 'सामान भाई से खरीदें, भाईजान से नहीं.' पोस्टर पर नीचे निवेदक के नाम की जगह समस्त हिंदू समाज लिखा था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक के मयंक गौर की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार, 6 अगस्त की देर रात जब इलाके के लोगों की नज़र पोस्टर पर गई, तब पुलिस को सूचना दी गई. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने पोस्टर हटाए. पुलिस ने इस मामले में नंदग्राम थाना क्षेत्र निवासी नितिन चौहान नाम के युवक के खिलाफ केस दर्ज किया. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके घर दबिश दी गई. वहीं आरोपी के भाई को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया.

अगले दिन पुलिस की इस कार्रवाई के खिलाफ हिंदू संगठन से जुड़े कुछ लोग नंदग्राम थाने के बाहर जुटे. उन्होंने थाने का घेराव किया. लोगों का आरोप है कि नंदग्राम थाना पुलिस देर रात नितिन के घर पहुंची और घर में मौजूद लोगों से अभद्रता की. ये भी आरोप है कि पुलिस ने नितिन के भाई को भी गलत तरीके से हिरासत में लिया. 

Advertisement

लोगों का कहना है कि नितिन ने विवादित पोस्टर नहीं लगाए, फिर भी उसको फंसाया जा रहा है. लोगों ने पुलिस अधिकारियों से इस मामले में अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. 

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक गाजियाबाद के डिप्टी पुलिस कमिश्नर (शहर) निपुण अग्रवाल ने कहा,

"हमने कई जगहों पर पोस्टर लगाए जाने और सोशल मीडिया पर इसे शेयर किए जाने के बाद केस दर्ज किया. कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पोस्टर हटाए गए. हमने पूछताछ के लिए एक व्यक्ति (सागर चौहान) को हिरासत में लिया है. हमारी टीमें इलाके में सक्रिय हैं और कड़ी नजर रख रही हैं."

Advertisement

वहीं पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इस पूरे मामले में आरोपी के खिलाफ समुदायों के बीच नफरत बढ़ाने, किसी समुदाय के धार्मिक विश्वासों को जानबूझकर ठेस पहुंचाने से जुड़ी कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस को आरोपी नितिन की तलाश है.

वीडियो: गाजियाबाद में ADM ने ज्वैलरी शॉप में सेल्समैन को पीट दिया, वायरल वीडियो आया सामने

Advertisement