The Lallantop

तीन दिन से घर नहीं गया था बैंक मैनेजर, हार्ट अटैक से मौत

भीड़ का रेला कम होने का नाम नहीं ले रहा था. चैंबर में ही खाना सोना तक हो रहा था.

Advertisement
post-main-image
Image: PTI
रोहतक में एक बैंक मैनेजर की मौत हो गई. हार्ट अटैक से. साथ काम करने वालों के मुताबिक तीन दिन से घर नहीं गए थे. बैंक आने वालों का रेला निपटा रहे थे. हार्ट के मरीज थे. अब सुनो पूरी बात. 57 साल के राजेश कुमार. गुड़गांव से थे. पत्नी और दो बच्चे हैं परिवार में. बुधवार की सुबह उनके कैबिन के दरवाजे पहुंचा सिक्योरिटी गार्ड. खट खुट किया. अंदर से कोई रेस्पॉन्स नहीं. अनहोनी का अंदाजा लगाया. बाकी लोगों को बुलाया. सलाह हुई. पुलिस को फोन किया. पुलिस ने आकर दरवाजा तोड़ा और उसी हालत में हॉस्पिटल ले गए. वहां डॉक्टरों ने बता दिया कि डेथ हो चुकी है. बैंक स्टाफ बताता है कि राजेश तीन दिन से दफ्तर में ही टिके थे. चैंबर में ही खाना और सोना हो रहा था. भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही थी. देश भर में जो हालात हैं वो देख ही रहे हो. बैंक वालों को इतनी बुरी कंडीशन में काम करना पड़ रहा है कि सांस लेने की फुरसत नहीं. बाहर लाइन में लगे लोग हैरान हैं. अंदर बैंक स्टाफ. इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक अब तक 1400 करोड़ रुपए हरियाणा स्टेट में बांटे जा चुके हैं. ये लिंक दे रहे हैं. बैंक और एटीएम वालों के हालात पता चलेंगे. इनको पढ़ो.

'मैं बैंक मैनेजर हूं, अपने ही नोट नहीं बदलवा पाई हूं'

सलाम ATM में पैसे भरने वालों को करो, जो कई रातों से सोए नहीं

Advertisement
Advertisement