The Lallantop

वीडियो बनाकर सवाल पूछ रही थी महिला, बैंककर्मी ने थप्पड़ रख दिया!

उठकर चांटा धर दिया

Advertisement
post-main-image
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह के वीडियो वायरल (Social Media Viral Video) होते रहते हैं. इनमें बैंकों से भी वीडियो सामने आते रहते हैं. सोशल मीडिया पर लोग एसबीआई बैंक तो काफी मजाक बनाते हैं. अब बैंक से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं. ट्विटर पर बैंक का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इसमें एक महिला बैंककर्मी को कथित तौर पर थप्पड़ मारती (Bank Employee Slap Lady Customer) नजर आ रही है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

वीडियो में महिला बैंककर्मी काउंटर पर बैठी है. उसके सामने एक महिला शिकायत करती जा रही है. कुछ मिसप्रिंट जैसा मामला समझ आ रहा है. महिला बैंककर्मी लगातार उसे नज़रअंदाज कर रही है. ग्राहक इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर रही है. बैंककर्मी काफी देर तक ग्राहक को इग्नोर करती है. वहीं महिला खातेदार लगातार बोलती रहती है. आखिर में बैंककर्मी उठकर उसे थप्पड़ जड़ देती है. इस पर दोनों के बीच भयंकर बहस होती है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है और लोग सभी बैंककर्मियों को भला-बुरा कहने में लग गए. पहले आप भी ये वायरल वीडियो देखिए…

Advertisement

इस मामले पर लोगों ने तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं. कुछ ने बैंककर्मी के इस कदम पर सवाल उठाए तो किसी ने कहा कि पहले मामला साफ हो, तभी पता चलेगा कि आखिर गलती किसकी है. एक यूजर ने लिखा कि सारा एटिट्यूड इन सरकारी बैंकों के कर्मचारियों में होता है.' लोग वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन को टैग करके बैंककर्मी की  शिकायत कर रहे हैं. एक अन्य यूजर ने लिखा कि कहीं ये एसबीआई वाले तो नहीं?' देखें लोगों के कॉमेंट्स…

वहीं कुछ लोगों ने बैंककर्मी का समर्थन किया. लिखा कि बिना असली वजह और विवाद का कारण जाने ही लोग बैंककर्मी को भला-बुरा कह रहे हैं. एक ने लिखा कि भारतीय बैंकों में काम करने वाले कर्मचारियों को काफी कुछ झेलना पड़ता है. जिसे मन आता है, वीडियो बना लेता है.' एक ने लिखा कि बिना कारण जाने ही बैंकर को गलत बता दिया. कमाल है.'

Advertisement

कुछ यूजर्स ने कहा कि वीडियो बैंक ऑफ बड़ौदा का है. एक यूजर ने लिखा कि कारण कुछ भी हो. बैंककर्मी को महिला पर हाथ नहीं उठाना था. बाकी लोग अलग-अलग बातें कह ही रहे हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

देखें- ‘बेगानी’ शादी में खाना खाने वाले लड़के का असली सच!

Advertisement