धमाके को बड़ा करने और इससे होने वाले नुकसान को बढ़ाने के लिए हमलावर ने दो LPG सिलेंडर भी रखे थी कार में. एक पांच लीटर का, दूसरा 25 लीटर का. पहला IED फटने से शायद छोटा वाला सिलेंडर फटा और आग लगी.कश्मीर वापस लौटने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया संदिग्ध जम्मू-कश्मीर के DGP दिलबाग सिंह ने भी इस बारे में जानकारी दी. उनके मुताबिक, अमीन कश्मीर में वापस लौटने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान वो पुलिस के हाथ लगा. आशंका है कि अमीन हिजबुल मुजाहिदीन के लिए काम करता है. दिलबाग सिंह ने डिटेल्स बताते हुए कहा-
उसके शरीर पर जख़्म हैं. जले हुए का निशान भी है. पूछताछ में उसने बताया कि 30 मार्च को बनिहाल में जिस कार से अंदर धमाका हुआ, उसे वही चला रहा था. IED, जिलेटिन स्टिक और दो LPG सिलेंडर जोड़कर ब्लास्ट की साज़िश रची गई थी. मगर ऐन मौके पर इसके ट्रिगर मैकेनिज्म में कोई दिक्कत आ गई. इसकी वजह से एक बड़ी वारदात टल गई.पुलवामा अटैक के बाद भी मुस्तैदी में कमी रह जा रही है! ब्लास्ट में इस्तेमाल हुई कार पूरी तरह जल चुकी थी. फिर भी पुलिस ने उससे कुछ फॉरेंसिक सबूत बरामद किए. इससे पता चला कि शायद आतंकियों ने पुलवामा अटैक जैसी वारदात दोहराने की प्लानिंग की थी. पुलिस ने अमीन के पास से 50 से ज्यादा जिलेटिन स्टिक्स, यूरिया, सल्फर, आमोनियम नाइट्रेट, पेट्रोल की दो बोतलें और दो LPG सिलेंडर बरामद किए हैं. ये पूछे जाने पर कि सुरक्षा बलों की आवाजाही को लेकर गृह मंत्रालय ने जो अडवाइज़री बनाई थी, उसको फॉलो करने में चूक हुई कि नहीं. इसपर DGP का कहना था कि जितना हो सकता है, उतना अडवाइज़री पर अमल किया जा रहा है. मगर अब भी कुछ चीजें हैं, जहां ज्यादा ध्यान दिए जाने की जरूरत है. इंडियन एक्सप्रेस ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि अमीन दक्षिणी कश्मीर के शोपियां का रहने वाला है. 1 अप्रैल को पुलिस ने उसे बनिहाल के ही एक कोर्ट में पेश किया. अदालत ने उसे 8 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है.
पुलवामा में उड़ी से भी बड़ा आतंकी हमला, CRPF के 42 जवान शहीद पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड गाजी राशिद ढेर 18 साल पहले भी जैश-ए-मोहम्मद कर चुका है पुलवामा जैसा हमला














