The Lallantop

राहुल गांधी के खिलाफ फेक न्यूज फैलाने के लिए बांग्लादेशी पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज, यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था

Bangladeshi Journalist Booked Over Fake News: बांग्लादेशी पत्रकार Salah Uddin Shoaib Chaudhary ने कांग्रेस नेता Rahul Gandhi और Sonia Gandhi के खिलाफ पोस्ट किया था. The Jaipur Dialogues से जुड़ीं Aditi Ghosh ने उस पोस्ट को शेयर किया था.

Advertisement
post-main-image
हाई ग्राउंड्स पुलिस ने मामला दर्ज किया है. (फाइल फोटो: इंडिया टुडे)

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और उनकी मां सोनिया गांधी से संबंधित कथित रूप से फर्जी खबर शेयर करने के लिए दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है. बांग्लादेशी पत्रकार सलाहुद्दीन शोएब चौधरी (Salah Uddin Shoaib Chaudhary) और 'द जयपुर डायलॉग्स' से जुड़ीं अदिति घोष (Aditi Ghosh) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. सलाहुद्दीन शोएब बांग्लादेशी अखबार Blitz के संपादक हैं. कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति (KPCC) की कानूनी इकाई के कोऑर्डिनेटर जी श्रीनिवास की शिकायत के आधार पर हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में दोनों के खिलाफ मानहानि के मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Salah Uddin Shoaib Chaudhary ने क्या लिखा था?

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, FIR में सलाहुद्दीन के X पोस्ट का संदर्भ दिया गया है. इस पोस्ट में दावा किया गया था कि सोनिया गांधी भारत में शादी करने के बावजूद ईसाई धर्म का पालन करती हैं और उन्हें पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का एजेंट बताया गया था. सलाहुद्दीन ने राहुल गांधी पर लंदन में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के एक नेता से मिलने और एक महिला का यौन उत्पीड़न करने का भी आरोप लगाया था.

ये भी पढ़ें: कौन हैं रॉकी मित्तल? जो राहुल गांधी पर बनाते थे विवादित गाने, अब कांग्रेस में आ गए

Advertisement
Aditi Ghosh पर क्या आरोप है?

शिकायतकर्ता श्रीनिवास ने आरोप लगाया है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के इरादे से इस फेक न्यूज को फैलाया गया. खासकर हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव से पहले. उन्होंने ये भी कहा कि अदिति घोष ने सलाहुद्दीन के पोस्ट को अपने X अकाउंट ‘द जयपुर डायलॉग्स’ पर भी साझा किया. इसके कारण ये अधिक लोगों तक पहुंचा.

कौन-सी धाराएं लगीं?

हाई ग्राउंड्स पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196 और 353 (2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. धारा 196 धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने से संबंधित है. 353 (2) में धर्म आदि के आधार पर नफरत पैदा करने के लिए गलत सूचना प्रकाशित या प्रसारित करने से संबंधित है.

ये भी पढ़ें: 'आपको अच्छा लगे या बुरा...' स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी की तारीफ में जो कहा, सुनकर बहुतों को भरोसा नहीं होगा!

Advertisement
Jaipur Dialogue की प्रतिक्रिया

वहीं सलाहुद्दीन शोएब चौधरी और 'द जयपुर डायलॉग्स' ने इन आरोपों को ‘अभिव्यक्ति की आजादी’ से जोड़ा है. और शिकायत दर्ज करने के लिए बेंगलुरु पुलिस की निंदा की है. जयपुर डायलॉग्स ने अपनी वेबसाइट पर एक आर्टिकल पब्लिश किया है. लिखा है कि ये आरोप निराधार हैं. वहीं सलाहुद्दीन ने X पर लिखा है कि ये उनके या जयपुर डायलॉग्स के बारे में नहीं है बल्कि ये भारत में ‘अभिव्यक्ति की आजादी’ के भविष्य के बारे में है.

वीडियो: नेशनल स्पोर्ट्स डे पर राहुल गांधी ने शेयर किया मार्शल आर्ट का वीडियो, लिखा- आने वाली है 'भारत डोजो यात्रा'

Advertisement