The Lallantop

कुतिया को सबक सिखाने के लिए उसके 8 पिल्ले मार डाले

बेंगलुरू में एक औरत ने कुतिया के 8 बच्चों को पत्थर पर पटक कर मार डाला. क्योंकि उसने बच्चे पैदा करने की जगह गलत चुनी थी.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
बेंगलुरु से एक बहुत अजीब खबर है. एक औरत ने कुतिया के 15 दिन पहले पैदा हुए 8 पिल्लों को पत्थर पर पटक कर मार डाला. सिर्फ सबक सिखाने के लिए. क्योंकि उस कुतिया ने उसके गेट के अंदर नाली में बच्चे पैदा किए थे.
dead puppy

कृष्णानगर, टुमकुर रोड की गली नंबर तीन. चार साल की कुतिया अम्मू रो रही थी. अपने बच्चों को खोद कर निकाल रही थी एक सीमेंट की पटिया के नीचे से. जहां उसके बच्चे मरे पड़े थे. उनको निकाल कर उनके घावों को चाट रही थी. 15 मार्च को उसके बच्चों को बेरहमी से मार दिया था. पोन्नम्मा नाम की औरत ने. जो एक्स फ्लाइट लेफ्टिनेंट की बीवी है. उसी गली में घरों के रहमो करम पर जी रही थी वो कुतिया.
drain under her gate
drain under her gate

बुरी तरह पटके जाने के बाद सात पिल्ले तो उसी दिन मर गए. एक अगले दिन मरा. मोहल्ले वालों ने Compassion Unlimited Plus Action के पास इसका केस कर दिया. 17 मार्च को. उसी दिन एक NGO ने पीन्या पुलिस के साथ पोन्नम्मा पर केस रजिस्टर किया.
देखो. इंसान इतना वहशी होता जा रहा है कि साथ रहने वाले जानवरों के साथ भी शैतानों सा सुलूक करने में बाज़ नहीं आता.

Advertisement
Advertisement