अमेरिका के बाल्टीमोर शहर में बीते मार्च के आख़िरी हफ़्ते में बड़ा हादसा हुआ था. एक जहाज से टकराने के बाद फ्रांसिस स्कॉट ब्रिज ढह गया था. तब जानकारी आई थी कि जहाज में मौजूद सभी क्रू सदस्य भारतीय नागरिक हैं. इस मामले की जांच जारी है. अब फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने सभी भारतीयों के फ़ोन ज़ब्त कर लिए हैं.
बाल्टीमोर पुल हादसे में FBI ने भारतीयों के फ़ोन क्यों जब्त कर लिए? इतनी तगड़ी जांच का मकसद पता लगा
Baltimore Bridge Accident Update: अमेरिका के बाल्टीमोर में हुई पुल दुर्घटना की जांच कर रहे फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने मालवाहक पोत पर तैनात चालक दल के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं. चालक दल के सदस्यों में अधिकतर भारतीय हैं.

सोमवार, 25 मार्च को 'डाली' नाम का मालवाहक जहाज पटाप्सको नदी पर बने 2.6 किलोमीटर लंबे और चार लेन वाले फ्रांसिस स्कॉट ब्रिज से भिड़ गया था. जहाज पर सवार चालक दल (क्रू) में 20 भारतीय और एक श्रीलंकाई नागरिक थे. इस हादसे में पुल पर काम कर रहे छह मज़दूरों की मौत हो गई. भिड़ंत के वक़्त वो पुल पर गड्ढों की मरम्मत कर रहे थे. दुर्घटना के बाद से चालक दल जहाज पर है और जांच में सहयोग कर रहा है.
बाल्टीमोर इंटरनेशनल सीफ़रर्स सेंटर एक नॉन-प्रॉफ़िट संगठन है. उनकी वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक़, ये दुनिया भर से बाल्टीमोर बंदरगाह पर आने वाले नाविकों को सर्विस देता है. इन्होंने ही दावा किया है कि FBI ने भारतीयों के फ़ोन रख लिए हैं.
संगठन के कार्यकारी निदेशक रेव जोशुआ मेसिक ने न्यूज़ एजेंसी PTI को बताया कि वो सभी संबंधित संगठनों के साथ काम कर रहे हैं. ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि क्रू सदस्यों के पास ज़रूरत का सारा सामान है.
ये भी पढ़ें - बाल्टीमोर पुल हादसे में 6 लोगों को माना गया मृत, रोका गया बचाव अभियान
पिछले महीने, अमेरिकी अधिकारियों ने पुल हादसे की आपराधिक जांच शुरू की थी. अमेरिकी अख़बार वॉशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक़, FBI ने पुल को गिराने वाले कंटेनर जहाज को फ़ोकस में रखते हुए आपराधिक जांच शुरू की है. इस जांच का मक़सद ये पता लगाना है कि क्या जहाज के चालक दल को ये मालूम था कि जहाज में गंभीर सिस्टम समस्याएं थीं और इसके बाद भी उन्होंने जानबूझकर बंदरगाह छोड़ दिया था.
सुरक्षा कारणों से जहाज के डेक पर पुल का जो हिस्सा था, उसे हटाने के लिए छोटा धमाका किया गया. इससे अमेरिका के सबसे व्यस्त समुद्री मार्गों में से एक का रास्ता साफ़ हो गया है.
वीडियो: देश का सबसे लंबा पुल है समुद्र पर बना 'अटल सेतु', 17 हजार करोड़ वाला ये ब्रिज दिखता कैसा है?











