The Lallantop

अमित शाह के '250 मारे' पर वी के सिंह ने कहा, उनका ये मतलब नहीं था

पाकिस्तान में 250 मारने के दावे पर सरकार ने पहली बार क्या कहा...

Advertisement
post-main-image
अमित शाह और वी के सिंह, दोनों बीजेपी के हैं. मगर वी के सिंह सरकार में हैं और अमित शाह सरकार में नहीं हैं. वी के सिंह के बयान को छीलें, तो साफ है कि अमित शाह ने हवा-हवाई आंकड़ा दिया है (फोटो: ANI)
25 और 26 फरवरी की दरम्यानी रात को भारत ने बालाकोट स्थित जैश-ए-मुहम्मद के मदरसे पर जो हमला किया
, उसमें कितने मारे गए?
ये एयर स्ट्राइक किया इंडियन एयर फोर्स ने. मगर वायु सेना ने कोई आंकड़ा नहीं दिया. कहा, हमने गिनती नहीं की. वायु सेना के इस बयान से अलग बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के पास एक संख्या थी बताने को.
बोले, ढाई सौ आतंकी मारे गए. अब अगली बात कही है विदेश राज्यमंत्री वी के सिंह ने. उन्होंने कहा, 250 की जो संख्या अमित शाह ने गिनवाई है
वो बस अनुमान है. ग़ौर कीजिए, अनुमान.
वी के सिंह ने क्या कहा? 4 मार्च को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में वी के सिंह बात कर रहे थे मीडिया से. इसी में उनसे पूछा गया. कि अमित शाह जो 250 की गिनती बता रहे हैं, वो आंकड़ा आया कहां से. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, वी के सिंह वे इसका जवाब देते हुए कहा-
वो बालाकोट में हुए हमले से जुड़ी संख्या है. जिस ठिकाने पर हमने हमला किया, उस इमारत में रहने वालों की संख्या के आधार पर इस संख्या का अनुमान लगाया. ये अनुमानित संख्या है. अमित शाह के कहने का ये मतलब नहीं था कि 250 की ये संख्या पक्की है. उनके कहे का मतलब है कि कई लोग मारे गए होंगे.
ये ANI का ट्वीट है. इसके मुताबिक, वी के सिंह ने अमित शाह की बताई संख्या को अनुमान बताया है.
ये ANI का ट्वीट है. इसके मुताबिक, वी के सिंह ने अमित शाह की बताई संख्या को अनुमान बताया है.

वी के सिंह ने बालाकोट अटैक के बारे में थोड़ा और भी बताया. बोले-
अटैक बस एक जगह पर हुआ, और कहीं नहीं. टारगेट को बहुत सावधानी से चुना गया था. ये जगह रिहायशी इलाके से दूर थी. जगह को चुनते वक़्त ध्यान रखा गया कि आम लोगों को कोई नुकसान न पहुंचे.
क्या ये एयर फोर्स के बयान का नतीजा है? वी के सिंह भले अमित शाह के बयान का मतलब बताएं. मगर जब शाह ने 250 की ये संख्या बताई, तब उन्होंने अनुमान या अंदाजा लगाने वाली बात नहीं कही थी. उनके कहे में पक्की बात वाला ऐंगल था. अमित शाह के शब्द थे-
उड़ी हमले के बाद सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक की. पुलवामा हमले के बाद कुछ लोग कहने लगे थे कि हाई अलर्ट की वजह से पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हो पाएगी. मगर नरेंद्र मोदी सरकार ने 13वें दिन एयर स्ट्राइक की. और इसमें 250 से ज्यादा आतंकी मारे गए.
बीजेपी खरबूजे की फांक क्यों हुई पड़ी है? मुमकिन है वायु सेना ने आंकड़ों को लेकर जो कहा, उसके बाद वी के सिंह अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिए बयान की सिलाई-बुनाई कर रहे हों. क्योंकि वायु सेना के बयान के बाद ये सवाल पूछा जाने लगा था. कि अगर ऑपरेशन करने वाली एयर फोर्स आंकड़ा नहीं बता रही, तो बीजेपी के पास मारे गए लोगों की संख्या कहां से आई. जो भी हो, बीजेपी के लोगों को बैठकर तय कर लेना चाहिए. कि उनका स्टैंड क्या है. संख्या बतानी है, नहीं बतानी है, कितनी बतानी है, एयर फोर्स के बताए मुताबिक अपना स्टैंड तय करना है या अपने हिसाब से खुलासा करना है, जो भी है वो बीजेपी को फिक्स कर लेना चाहिए. क्योंकि फिलहाल तो स्टैंड के नाम पर वो खरबूजे की फांक हुए पड़े हैं. कोई कुछ कह रहा है, कोई कुछ कर रहा है.


बालाकोट में आतंकियों के मरने के आंकड़े पर आया पीएम मोदी और राहुल गांधी का जवाब

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement