हमले के 25 दिन बाद खुले बाचा खां यूनिवर्सिटी के किवाड़
चारसड्डा: मलाला युसूफजई की किताब हाथ में लिए नजर आए स्टूडेंट्स. आतंकी हमले में गई थी 20 स्टूडेंट्स की जान.
Advertisement

क्रेडिट: AP
25 दिन लग गए पाकिस्तानी यूनिवर्सिटी को आतंकी हमले से निकलने में. 20 जनवरी को पेशावर के पास चारसड्डा की बाचा खां यूनिवर्सिटी पर हुए आतंकी हमले में 20 स्टू़डेंट्स की जान गई थी. लेकिन फाइनली खुशखबरी है कि 15 फरवरी को यूनिवर्सिटी फिर से खुल गई है. खुशी का आलम यूं कि वाइस चांसलर फजल ने स्टूडेंट्स का यूनिवर्सिटी गेट पर खड़े होकर वेलकम किया. सिक्योरिटी भी टाइट रही. आतंकी हमले के बाद यूनिवर्सिटी की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है. बाचा खां यूनिवर्सिटी के बाहर पुलिसवाले तैनात कर दिए गए हैं. मोबाइल वैन भी इमरजेंसी से निपटने के लिए खड़ी कर दी गई है. छात्राओं की सेफ्टी का इस बार यूनिवर्सिटी वालों ने स्पेशल ख्याल रखा है. यूनिवर्सिटी के 4 फीमेल कर्मचारियों को छात्राओं का ख्याल रखने के लिए ड्यूटी लगाई गई है. सोमवार को जब बाचा खां यूनिवर्सिटी जब खुली, तो #BachaKhanUniversity ट्विटर पर टॉप ट्रेंड में रहा. कुछ बच्चे हाथ में मलाला युसूफजई की किताब लिए नजर आए. https://twitter.com/JavedAzizKhan/status/699128384673226752
https://twitter.com/sanaejaz2/status/699127167419031552
https://twitter.com/nidamahmoed/status/699138965094457344
कौन थे बाचा खां?
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement


















