The Lallantop

फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे पर अपहरण के आरोप में नया अपडेट, CCTV फुटेज सामने आया

Awadhesh Prasad Son: अजित प्रसाद और उनके 10 से 15 साथियों पर अपहरण और मारपीट का आरोप लगाया है. उन्होंने शिकायत में कहा है कि ये मामला जमीन की रजिस्ट्री और पैसे के लेन-देन का विवाद है. उन्होंने कहा है कि जब वो बैंक से निकले तो आरोपियों ने उनको जबरदस्ती गाड़ी में बैठा लिया और अपने साथ ले गए.

Advertisement
post-main-image
अजित प्रसाद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. (तस्वीर: इंडिया टुडे)
author-image
संतोष शर्मा

अयोध्या (Ayodhya) जिले के फैजाबाद सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद (Awadhesh Prasad) के बेटे अजित प्रसाद (Ajit Prasad) पर अपहरण के आरोप लगे हैं. अब इस मामले से जुड़े कुछ CCTV फुटेज सामने आए हैं. रवि तिवारी नाम के युवक ने उन पर अपहरण के साथ-साथ मारीपट का भी आरोप लगाया है. CCTV फुटेज में अजित प्रसाद और रवि तिवारी को साथ देखा गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अजित प्रसाद, मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव के लिए सपा के संभावित उम्मीदवार हैं. इंडिया टुडे से जुड़े संतोष शर्मा की रिपोर्ट के अनुसार, SSP अयोध्या राजकरण नैयर ने कहा है कि इस मामले में कॉल डिटेल और मोबाइल लोकेशन की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा है कि पुख्ता सबूत इकट्ठा होने के बाद कार्रवाई की जाएगी.

Ayodhya CCTV
CCTV फुटेज. (तस्वीर: इंडिया टुडे)

पीड़ित रवि तिवारी ने अजित प्रसाद और उनके 10 से 15 साथियों पर आरोप लगाया है. उन्होंने शिकायत में कहा है कि ये मामला जमीन की रजिस्ट्री और पैसे के लेन-देन का विवाद है. उन्होंने कहा है कि जब वो बैंक से निकले तो आरोपियों ने उनको जबरदस्ती गाड़ी में बैठा लिया और अपने साथ ले गए. 

Advertisement

रवि तिवारी ने आरोप लगाया कि गाड़ी में उन्हें पीटा गया और फिर आरोपियों ने उन्हें तहसील के पास उतार दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि उनसे एक लाख रुपये ले लिए गए. उन्होंने कहा कि आरोपियों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया. आरोप के अनुसार, पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी गई.

Awadhesh Prasad ने क्या कहा?

सांसद अवधेश प्रसाद ने इस केस को निराधार और झूठा बताया है. उन्होंने कहा है कि ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उनके बेटे को मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव के लिए टिकट दिया है. उन्होंने आगे कहा कि BJP जानती है कि इस उपचुनाव में उनकी जीत नहीं हो पाएगी. इसलिए उनके बेटे के खिलाफ आधारहीन मामला दर्ज कराया गया है.

हालांकि, मिल्कीपुर से अजित प्रसाद की सपा उम्मीदवारी का अब तक औपचारिक एलान नहीं हुआ है.

Advertisement

वीडियो: अयोध्या: राम मंदिर में सफाई करने वाली लड़की से गैंगरेप, 9 लोगों पर लगे आरोप

Advertisement