The Lallantop

नेता आतंकी हमले का समर्थन कर रहा था, 15 साल के लड़के ने सिर पर अंडा दे मारा

और वीडियो वायरल हो गया.

Advertisement
post-main-image
फिर नेता ने जो किया वो और भी बुरा है.
न्यूजीलैंड में ऑस्ट्रेलिया के आतंकी ब्रेंटन टैरंट ने क्राइसचर्च की अलनूर मस्जिद में 49 लोगों की जान ले ली और कइयों को घायल कर दिया. पूरी दुनिया में इसकी चर्चा हो रही है. साथ में जो मेनिफेस्टो इस आतंकी ने जारी किया उसमें नस्लीय लड़ाई को सीधे सीधे इसका कारण बताया है. पूरी दुनिया अब इस बात पर चर्चा कर रही है कि आखिर हिंसा के इस रास्ते से क्या किसी नस्ल को बचाया या प्रभावशाली बनाया जा सकता है. अब हुआ ये कि ऑस्ट्रिलेया में वहां के एक नेता फ्रेजर एन्निंग न्यूजीलैंड में उस आतंकी हमले पर अपनी सफाई दे रहे थे. ये विवादित नेता इस घटना को जस्टिफाई करने की कोशिश कर रहा था. वो भी प्रेस के सामने. इतने में एक यंग लड़के ने विरोध करते हुए सीनेटर के सिर पर अंडा मार दिया. लड़के की उम्र 15-16 साल की बताई गई है. ये पूरी घटना मीडिया के कैमरों में ये कैद हो गई. वीडियो देखिए- उस वक्त ये सीनेटर कह रहा था कि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में मुस्लिमों की आवादी लगातार बढ़ रही है और यही कारण है कि यहां के लोग मुस्लिमों की हमला करने को मजबूर हो रहे हैं. इतने में इस लड़के ने इस नेता के सिर पर अंडा मार दिया और खुद ही अपने मोबाइल से इसे रिकॉर्ड भी कर लिया. जवाब में इस नेता ने भी इस लड़के पर थप्पड़, लात घूसे चला दिए. फिर सिक्युरिटी गार्ड्स ने इस लड़के को दबोच लिया और पुलिस ने हिरासत में ले लिया. ये पूरा वाकया कैमरों में रिकॉर्ड हो गया और वायरल हो गया. ये लड़का इस बात से खफा था कि इस नेता ने न्यूजीलैंड में हुआ आतंकी हमले को सही साबित करने की कोशिश की. ट्विटर पर इस नेता ने लिखा था- मुझे शक है कि जो लोग अभी हो हल्ला कर रहे हैं वो अगली बार किसी मुस्लिम आतंकी हमले पर क्या कहेंगे. मुझे पता है कि वो तब शांत रहेंगे. वो तब इसे इकलौता केस बताएंगे, सामने वाले की दिमागी असतुंलन पर बात करेंगे और इसका इस्लाम से कोई संबंध न होने की बात करेंगे. Senator     ऑस्ट्रेलिया के क्वीन्सलैंड से फ्रेजर एनिंग सीनेटर हैं और इनके इस बयान की सोशल मीडिया पर लोग खूब आलोचना कर रहे हैं. इनकी जुबान से वही बातें निकल रही हैं जो उस आतंकी ब्रेंटन टैरंट ने अपने 74 पेज के मेनिफेस्टो में कहीं थी. https://twitter.com/sajidjavid/status/1106480915570741248?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1106480915570741248&ref_url=http%3A%2F%2Fwww.jantakareporter.com%2Fworld%2Faustralian-teenager-slaps-senator-fraser-anning-with-egg-during-press-conference-for-justifying-christchurch-terror-attack%2F236874%2F

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement