The Lallantop

1.37 करोड़ लेकर फरार हुआ था कैश वैन ड्राइवर, गुत्थी सुलझ गई है

नीयत है! हो गई खराब. लेकिन देखो, प्लान फेल हो गया ना!

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
नीयत है! हो गई खराब. लेकिन देखो, प्लान फेल हो गया ना! 23 नवंबर की दोपहर करीब 2 बजे! एक कैश वैन बेंगलुरु के केजी रोड पर बैंक ऑफ इंडिया ATM के सामने रुकी. वैन में 1.37 करोड़ रुपया था. चार लोग थे. इनमें से दो उतर कर बैंक से पैसा लेने अंदर गए. अब गाड़ी में दो लोग बचे थे, ड्राइवर और एक सिक्योरिटी गार्ड. सिक्योरिटी गार्ड किसी काम से गाड़ी से उतरा और ड्राइवर गाड़ी स्टार्ट करके भाग गया. 1.37 करोड़ रुपया लेकर ड्राइवर फरार! https://twitter.com/ANI_news/status/801368397074284545 इस गाड़ी में जीपीएस सिस्टम भी नहीं लगा था. इसलिए फरार ड्राइवर के बारे में कुछ नहीं पता लग पाया. 1.37 करोड़ रुपयों में से एक लाख रुपया 100 के नोटों में था और बाकी सब 2000 के नए नोट थे. अब खबर आई है! एकदम ताज़ा! पुलिस ने ड्राइवर की की बीवी को गिरफ्तार करके 79 लाख 80 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं. पर ड्राइवर अब भी फरार है. https://twitter.com/ANI_news/status/803077911448170496 बीच की कुछ कड़ियां अभी सार्वजनिक नहीं हुई हैं. कि पुलिस ने पत्नी से क्या पूछताछ की, क्या पता चला, पैसा कहां से बरामद किया गया, वगैरह वगैरह. ज्यादा जानकारी का इंतजार है.

Advertisement
Advertisement