The Lallantop

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनीं आतिशी

Arvind Kejriwal के इस्तीफे के बाद Atishi को विधायक दल का नेता चुना था. अब वो दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री हैं.

Advertisement
post-main-image
आतिशी बनीं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री (स्क्रीनग्रैब - ANI)

आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बन गई हैं (Delhi CM Atishi). अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफे के बाद दिल्ली को आज नया मुख्यमंत्री मिला है. उपराज्यपाल सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित के बाद वो दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री हैं. 43 साल की आतिशी दिल्ली की सबसे युवा मुख्यमंत्री भी हैं .  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

केजरीवाल के इस्तीफे से पहले 17 सितंबर को आम आदमी पार्टी विधायक दल की बैठक में आतिशी को नया नेता चुना गया था. जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आतिशी का नाम आगे बढ़ाया था. केजरीवाल ने बैठक में आतिशी के नाम की घोषणा की, जिसके बाद बाकी नेताओं ने उनका समर्थन किया.

Advertisement

आतिशी दिल्ली के सीएम पद की शपथ लेने से पहले AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने पहुंचीं. इसके बाद अरविंद केजरीवाल और आतिशी एक साथ राजभवन में दाखिल हुए. उनके साथ मंत्री पद की शपथ लेने वाले विधायक भी राजभवन पहुंचे. आतिशी के साथ पांच विधायकों ने भी मंत्रीपद की शपथ ली. इनमें सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, गोपाल राय, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत शामिल रहे. 

आतिशी ने आम आदमी पार्टी में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं. वह 2013 में चुनावी डेब्यू करने वाली आम आदमी पार्टी का पहला मैनिफेस्टो तैयार करने वाली घोषणापत्र मसौदा समिति की सदस्य रहीं. आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता के तौर पर आतिशी ने मजबूती से पार्टी का पक्ष रखा. आतिशी ने जुलाई 2015 से अप्रैल 2018 तक शिक्षा विभाग में मनीष सिसोदिया की सलाहकार के रूप में काम किया. 2020 के गोवा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने उन्हें राज्य के प्रभारी की जिम्मेदारी भी सौंपी थी जहां पार्टी दो सीटें जीतने में सफल रही थी.

Advertisement

आतिशी पहली बार 2020 में विधायक निर्वाचित हुई थीं. आतिशी 2020 के दिल्ली चुनाव में कालकाजी विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचीं. 2023 में आतिशी को पहली बार केजरीवाल कैबिनेट में जगह मिली. उन्हें शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूज़रूम: गुरदास मान ने अमिताभ-शाहरुख, चमकीला और दिलजीत पर बहुत बड़ी बातें बता दीं

Advertisement