The Lallantop

अतीक-अशरफ पर चलाई गोली, खुद के साथी और पुलिस वाले को भी मार दी

अतीक और अशरफ को क्यों मारा, FIR से पता चल गया!

Advertisement
post-main-image
आरोपियों का कहना है कि नाम करने के लिए उन्होंने घटना को अंजाम दिया | फाइल फोटो: आजतक

शनिवार 15 अप्रैल, रात साढ़े 10 बजे, प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल के बाहर तीन लोग पत्रकार बनकर पहुंचे. ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और अतीक और उसके भाई अशरफ अहमद को जान से मार दिया (Atiq Ahmed Murder Update). अब इस मामले में प्रयागराज पुलिस ने FIR दर्ज की है, इसमें घटना से जुड़ी काफी जानकारी दी गई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

FIR में लिखा है,

जैसे ही मीडिया ने अतीक और अशरफ अहमद से बात शुरू की, एक शूटर ने माइक और कैमरा नीचे फेंक दिया. उसने तुरंत अपनी पिस्तौल उठा ली और दोनों भाईयों पर गोली चला दी. अन्य हमलावरों ने भी तुरंत ऐसा किया. एक पुलिस कांस्टेबल मान सिंह के दाहिने हाथ में गोली लगी. क्रॉस फायरिंग में हमलावरों में से भी एक घायल हो गया.

Advertisement

FIR के मुताबिक तीनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया,

'हम लोग अतीक और अशरफ अहमद के गैंग का सफाया करना चाहते थे. उत्तर प्रदेश में अपना नाम करना चाहते थे, ताकि भविष्य में लाभ हो. हम लोग पुलिस के घेरे का अनुमान नहीं लगा पाए. घेरा बड़ा था तो उन्हें वहां से उन्हें पीछे हटाकर भाग नहीं पाए. पुलिस की तेज कार्रवाई के चलते हम लोग पकड़े गए. हमें जब अतीक और अशरफ की पुलिस कस्टडी और रिमांड की सूचन मिली थी, तब से ही हम मीडियाकर्मी बनकर और स्थानीय मीडिया वालों के बीच रहकर, उन्हें मारने की फिराक में थे.'

तीनों आरोपियों ने आगे कहा,

Advertisement

‘कुछ समय तक इंतजार के बाद 15 अप्रैल की रात जब हमें मौका मिला तो हमने दोनों भाइयों को गोली मार दी.’

atiq and ashraf ahmed murder fir
अतीक और अशरफ के हत्या आरोपियों ने शुरूआती पूछताछ में जो कबूला है, वो FIR में दर्ज है | फोटो: आजतक
होटल में छानबीन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी हमले से २ दिन पहले प्रयागराज आ गए थे. जिन होटलों में ये लोग रुके थे, वहां पुलिस पूछताछ कर रही है. कई होटलों में पुलिस देर रात से छापामारी कर रही है. कहा जा रहा है कि एक आरोपी पीठ पर एक बैग टांग कर घटना को अंजाम देने पहुंचा था. जबकि अन्य के पास कोई सामान नहीं था. ऐसे में संभावना है कि बाकी आरोपियों का सामान होटल में ही होगा. पुलिस को लगता है कि इनके सामान में कोई ऐसा सबूत मिल सकता है, जिससे इस मामले से जुड़े अन्य लोगों का पता लग सके.

तीनों प्रयागराज से बाहर के

इंडिया टुडे से जुड़े अरविंद ओझा की रिपोर्ट के मुताबिक तीनों आरोपी प्रयागराज के बाहर के रहने वाले हैं. आरोपी लवलेश तिवारी बांदा का रहने वाला है. वहीं अरुण मौर्य कासगंज का निवासी है. तीसरा आरोपी सनी हमीरपुर से है.

वीडियो: अतीक और अशरफ की हत्या करने वाले शूटर्स ने क्या प्लान बनाया था?

Advertisement