The Lallantop

असम गैंगरेप: गांव वालों का फैसला- 'न आरोपी के जनाजे में शामिल होंगे, न कब्रिस्तान में दफनाने देंगे'

Assam Gang rape के मुख्य आरोपी को पुलिस अपराध वाली जगह पर ले गई थी. पुलिस के मुताबिक इस दौरान आरोपी उनकी पकड़ से भागकर एक तालाब में कूद गया था. बाद में उसका शव बरामद किया गया.

Advertisement
post-main-image
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने एक पुलिस वाले पर हमला करने की भी कोशिश की. (फोटो - ANI/PTI)

असम गैंगरेप (Assam Gang rape) के मुख्य आरोपी तफजुल इस्लाम की मौत के बाद उसके गांव वालों ने उसके जनाजे में नहीं जाने का फैसला किया है. गांव वालों ने कहा है कि वो गांव के कब्रिस्तान में आरोपी के शव को दफनाने की मंजूरी नहीं देंगे. नगांव में एक नाबालिग के कथित गैंगरेप के मुख्य आरोपी तफजुल की शनिवार, 24 अगस्त को मौत हो गई. बताया गया कि आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया था. भागने के दौरान उसने एक तालाब में छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
गांव वालों ने लिए तीन फैसले

न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी के गांव बोरभेटी के लोगों ने 24 अगस्त की सुबह ही एक बैठक की. बैठक में तीन फैसले लिए गए. गांव के एक बुजुर्ग मोहम्मद शाहजहां अली चौधरी ने बताया,

“हमने गांव के कब्रिस्तान में आरोपी को दफनाने की मंजूरी नहीं देने, उसके जनाजे में शामिल नहीं होने और उसके परिवार का सामाजिक बहिष्कार करने का फैसला लिया है. उसके अपराध ने हमें शर्मिंदा किया है और हम उसे सामुदायिक कब्रिस्तान में दफनाने की मंजूरी नहीं दे सकते.”

Advertisement

इस बीच, घटना के विरोध में गांव की मस्जिद से एक मार्च भी निकाला गया. 

'पुलिस पर हमला कर भागा था आरोपी'

नगांव के SP स्वप्निल डेका ने बताया कि आरोपी को उस जगह पर ले जाया गया था, जहां कथित तौर पर अपराध हुआ था ताकि ‘क्राइम सीन’ का पता लगाया जा सके. डेका ने कहा,

"आरोपी एक पुलिसकर्मी पर हमला कर पुलिस हिरासत से भाग गया और तालाब में कूद गया."

Advertisement

उन्होंने बताया कि राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) को तुरंत सूचित किया गया, तलाशी अभियान शुरू किया गया और लगभग 2 घंटे के बाद आरोपी का शव बरामद किया गया. SP के मुताबिक इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

SP का ये भी कहना है कि आरोपी के हथकड़ी से बंधी रस्सी को पकड़े हुए एक कांस्टेबल के हाथ में चोट आई हैं. घटना की आगे जांच की जा रही है. 

ये भी पढ़ें - अमेरिका में नेपाली महिला 3 हफ्ते से थी गायब, अब पुलिस ने सुनाई पूरी कहानी, कहा- पति ही कातिल

10वीं की छात्रा का 'गैंगरेप'

22 अगस्त की शाम 10वीं की एक छात्रा ट्यूशन से घर लौट रही थी. वो साइकिल पर सवार थी. तभी तीन लोगों ने उसे बंधक बना लिया और कथित तौर पर उसका गैंगरेप किया. घटना के लगभग एक घंटे बाद कुछ स्थानीय लोगों ने छात्रा को सड़क किनारे बेहोशे पड़ा देखा, लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर जुटी भीड़ घटना पर गुस्सा जताते हुए सड़कों पर उतर गई. दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग होने लगी. 

23 अगस्त को पुलिस ने मुख्य आरोपी तफजुल इस्लाम को गिरफ्तार किया था. 23-24 अगस्त की दरमियानी रात उसे अपराध वाली जगह पर ले जाया गया था. जहां से भागकर वो एक तालाब में कूदा और उसकी मौत हो गई. वहीं इस मामले में बाकी के दो आरोपियों की तलाश जारी है.

वीडियो: कोलकाता के बाद अब असम में विभत्स घटना, 14 साल की लड़की का गैंगरेप

Advertisement