The Lallantop

अतीक के बेटे असद का 'ऑडियो टेप' मिला, बिल्डर को सीधी धमकी देकर क्या कहा?

कथित ऑडियो टेप में हुई बातचीत चौंकाने वाली है. पूरी बात जान अतीक भी भड़का था!

Advertisement
post-main-image
असद और मोहम्मद मुस्लिम के बीच क्या बातचीत हुई? (File photo)

15 अप्रैल को अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ़ की हत्या की खबर आई. इससे पहले अतीक के बेटे असद और शूटर गुलाम का एनकाउंटर किया गया था. इन दोनों वारदातों के बाद आजतक को असद का एक ऑडियो टेप मिला है. इस ऑडियो टेप में असद कथित तौर पर मोहम्मद मुस्लिम से बात कर रहा है. लल्लनटॉप इस दावे की पुष्टि नहीं करता है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इस ऑडियो में असद मुस्लिम से उमर से मिलने की बात कह रहा है. उमर अतीक का दूसरा बेटा है, जो जेल में बंद है. वहीं मोहम्मद मुस्लिम प्रयागराज का एक बिल्डर है. बातचीत पढ़िए-

असद - ये बोल रहे थे कि हम भाई के पास जाते हैं जेल मुलाकात करने... उमर भाई से मिलने जाते हैं जेल. तो उन्होंने मुझसे कहा था आपसे बात करने को. वो 5 तारीख को आ रहे हैं पेशी पर. तो आप टाइम निकालकर उनसे मुलाकात करने चले आते...

Advertisement

मुस्लिम - हमें यार... कचहरी हमें मत बुलाओ. समझो...

असद - क्या होगा कचहरी में?

मुस्लिम - कचहरी में ठीक नहीं रहता. हम जाते नहीं हैं कचहरी.

Advertisement

असद - या (फिर) जेल चलिए हमारे साथ...

मुस्लिम - जेल वेल हम ना जा पाएंगे, कोई मेसेज हो तो बताओ... जो करना हो, कर दें...

असद - नहीं तो आप मुलाकात नहीं कर पाएंगे, ये कहना चाह रहे हैं आप से...

मुस्लिम - तो मुलाकात कर लिया जाता है...

असद - तो कैसे? पेशी पर नहीं आएंगे आप, जेल में नहीं आएंगे...

मुस्लिम -  पेशी पर ना बुलाओ हमको... हम वहां जाते भी नहीं हैं, कचहरी ज्यादा...

असद - तो फिर कैसे मुलाकात होगी?

मुस्लिम - मुलाकात हम तुम कर लेंगे, कहीं पर, जहां कहोगे..

असद - नहीं नहीं, उमर भाई से मिलना था आपको...

मुस्लिम - उमर से मिलना है तो... चलो अच्छा हम देखते है... वहां, कचहरी में बहुत कम जाते हैं हम. एक बार वहां मुलाकात हो गई थी उन लोगों से... (ऑडियो अस्पष्ट)  कोई मेसेज हो तो बता देना हमको.

असद - अब हम क्या बताएं एक कहावत है ना कि खरबूजे को देखकर खरबूजा रंग बदलता है.

मुस्लिम - मतलब, हम समझे नहीं...

असद - आगे क्या कर सकते हैं?

मुस्लिम - देखो तुमने अभी इमरान की बात की ना... तुमको पता है इमरान कहां रहते हैं, तुम्हारी जानकारी में भी हैं...

असद - इमरान कहां रहता है कहां नहीं रहता है मुस्लिम साहब हम भी जानते हैं...

मुस्लिम - सुन तो लो हमारी बात... और अगर कोई मसला-मसाइल... हमारे दोस्त भी रहे... कभी कोई फोन-फान आता है तो हम इनकार तो कर नहीं सकते किसी को...

असद - वही बात है ना, हम भी देखते हैं गाड़ी आती है...

मुस्लिम - हमारे यहां बहुत से लोग हैं... पता नहीं कौन मिलने आता है, किससे मिलने आता है. आज तो आए थे, मुलाकात करके चले गए किसी के साथ...

असद - बस वही बात है. चलिए ठीक है, नंबर सेव कर लीजिए.. बस फोन उठा लीजिएगा.

मुस्लिम - हां... ठीक है, ठीक है.

आजतक में छपी रिपोर्ट के अनुसार एक और ऑडियो टेप सामने आया है. पहले ऑडियो टेप में असद, मोहम्मद मुस्लिम को भाई से जेल में मिलने के लिए कहता है. इस पर दोनों में फोन पर एक बहस होती है. इसके बाद, मोहम्मद मुस्लिम जब पैसे नहीं देता तो असद सीधा मोहम्मद मुस्लिम के घर पहुंच जाता है. यहां से उसका एक और ऑडियो टेप सामने आया है. बातचीत - 

असदः हेलो हम असद बोल रहे हैं, आप के घर आए, इतनी देर से खड़े हैं आपने दरवाजा तक नहीं खोला. हम आ गए आपके पास अब मुलाकात करिए.

मोहम्मद मुस्लिम मिलने के लिए मना करता है. 

असद- कब आ जाएं आपके पास 

इस दौरान असद बातचीत में मोहम्मद मुस्लिम के घर का पूरा हाल बताते हुए धमका रहा है. 

असद- गेट नहीं खोल कर ठीक नहीं किया… वही चौथे फ्लोर पर है ना आपका घर, गली के एक दम एंड पर... 

दावा किया जा रहा है कि इसके बाद, असद ने कथित तौर पर मोहम्मद मुस्लिम को ऐसा धमकाया कि उसने आखिरकार 80 लाख असद को दिए, जिसके बाद उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश को दहला देने वाले हत्याकांड की साजिश अतीक और उसके लोगों ने शुरू की थी. इस ऑडियो टेप के अलावा आजतक को एक व्हाट्सऐप चैट भी मिली है, जिसमें असद मुस्लिम से पैसों की मांग कर रहा है. 9 जनवरी की इस चैट में असद लिखता है -

बहुत ज्यादा गलत कर रहे हैं फोन ना उठा के. परसों तक एक चाहिए, कोई भी कीमत पे. कुछ भी रखा हो तो कल तक करिए. जरूरत है. बहुत जरूरी है. मुस्लिम चाचा, जितना भी हो गया हो, कल चाहिए हमें.

बताते चलें, उमर फिलहाल लखनऊ जेल में कैद है. उसे अतीक और अशरफ की हत्या की जानकारी रविवार 16 अप्रैल की शाम लगभग 5:30 बजे दी गई. जानकारी मिलते ही उमर रोने लगा. 13 अप्रैल को असद के एनकाउंटर की जानकारी मिलने पर भी उमर रोने लगा था. उमर ने अगस्त 2022 में लखनऊ CBI कोर्ट में सरेंडर किया था. उसपर बिल्डर मोहित जयसवाल को किडनैप करने का मामला चल रहा है. 
 

वीडियो: अतीक और अशरफ की आख़िरी मेडिकल रिपोर्ट लल्लनटॉप के हाथ लगी, सारी स्थिति क्लीयर हो गई!

Advertisement