The Lallantop

'पति मोदी-मोदी जपे तो रात का खाना न देना... ' केजरीवाल ने सामने बैठी महिलाओं से ऐसा क्यों कहा?

Delhi के CM Arvind Kejriwal ने महिलाओं से कहा है कि अगर उनके पति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम जपते हैं तो वे अपने पतियों को रात का खाना न परोसें. केजरीवाल ने और क्या-क्या कहा?

Advertisement
post-main-image
फाइल फोटो: आजतक

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने महिलाओं से कहा है कि अगर उनके पति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम जपते हैं तो वे अपने पतियों को रात का खाना न परोसें. इंडिया टुडे से जुड़े आशुतोष आचार्य की रिपोर्ट के मुताबिक़ AAP ने 8 मार्च को दिल्ली के सिविक सेंटर में 'महिला सम्मान समारोह' नाम का एक टाउनहॉल कार्यक्रम रखा था. इसे मुख्यमंत्री केजरीवाल ने संबोधित किया था.

Advertisement

उन्होंने कहा, 

"बहुत से लोग पीएम मोदी का नाम जप रहे हैं, लेकिन आपको इसे ठीक करना होगा. अगर आपके पति मोदी का नाम जपते हैं, तो उन्हें बताएं कि आप उन्हें रात का खाना नहीं परोसेंगी." 

Advertisement
केजरीवाल और क्या बोले?

दिल्ली सरकार ने अपने 2024-25 के बजट में 18 साल से ज़्यादा उम्र की सभी महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपये देने की घोषणा की थी. इसी पर बातचीत के लिए ये कार्यक्रम रखा गया था. अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं से ये भी कहा कि वे अपने परिवार के सदस्यों से कसम खाने को कहें कि वे उनका (केजरीवाल) और AAP का समर्थन करेंगे. उन्होंने कहा,

"महिलाएं BJP का समर्थन करने वाली अन्य महिलाओं को बताएं कि केवल आपका भाई केजरीवाल ही आपके साथ खड़ा होगा. उन्हें बताएं कि मैंने उनकी बिजली मुफ्त कर दी है, उनका बस टिकट मुफ्त कर दिया है, और अब मैं महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये दे रहा हूं. BJP ने उनके लिए क्या किया है? फिर BJP को वोट क्यों दें? इस बार केजरीवाल को वोट दें."

ये भी पढ़ें: केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के बजट में क्या खास किया है? महिलाओं वाली योजना तो जरूर जाननी चाहिए 

Advertisement

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि अब तक महिलाओं को सशक्त बनाने के नाम पर ''धोखाधड़ी'' की जा रही थी. पार्टियां किसी महिला को कोई पद देती हैं और कहती हैं कि महिलाएं सशक्त हो गई हैं. उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा,

"मैं यह नहीं कह रहा हूं कि महिलाओं को पद नहीं मिलना चाहिए, उन्हें बड़े पद और टिकट मिलने चाहिए, उन्हें सब कुछ मिलना चाहिए. लेकिन इससे केवल दो या चार महिलाओं को ही फायदा होता है. बाकी महिलाओं को क्या मिलता है?"

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के तहत नई योजना - 'मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना' - सशक्तिकरण लाएगी.

वीडियो: लोकसभा चुनाव के लिए केजरीवाल ने दिया नया नारा, निशाने पर रही मोदी सरकार

Advertisement