The Lallantop

'... तो मुझे वोट मत देना', कुर्सी छोड़ते ही प्रचार मोड में केजरीवाल, PM मोदी पर सीधा निशाना

Arvind Kejriwal ने कहा- PM मोदी ने सोचा कि अगर आम आदमी पार्टी से चुनाव जीतना है तो हमारी ईमानदारी पर चोट करो और इसलिए हमें झूठे मामले में फंसाकर जेल भेज दिया.

Advertisement
post-main-image
'जनता की अदालत' कार्यक्रम में बोले अरविंद केजरीवाल (फोटो- AAP/X)

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर BJP सरकार और PM मोदी पर निशाना साधा है (Arvind Kejriwal AAP Delhi). अपने भाषण के दौरान केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद छोड़ने की वजह बताई. उन्होंने कहा कि BJP नेताओं के झूठे आरोपों से उन्हें दुख होता है और अपनी मर्यादा को ध्यान में रखते हुए ही उन्होंने पद से इस्तीफा दिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

22 सितंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आम आदमी पार्टी के 'जनता की अदालत' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा,

मैंने इस्तीफा इसलिए दिया क्योंकि सीएम की कुर्सी की भूख नहीं है मुझे. मुझे पैसे नहीं कमाने. हम देश की राजनीती बदलने आए थे. मैं नेता नहीं हूं, मेरी चमड़ी मोटी नहीं है. मुझे फर्क पड़ता है. जब BJP वाले मुझ पर कीचड़ फेंकते हैं, मुझ पर झूठा आरोप लगाते हैं तो मुझे फर्क पड़ता है.

Advertisement

उन्होंने आगे कहा,

मैंने अपने जीवन में इज्जत कमाई है और आज जब इन्होंने मुझ पर आरोप लगाया तो मर्यादा को ऊपर रखते हुए मैंने इस्तीफा दे दिया और अब मैं अपना सरकारी घर भी छोड़ दूंगा. बेईमानी के दाग के साथ सरकार चलाना तो दूर की बात है, मैं इस दाग के साथ जिंदा भी नहीं रह सकता.

PM मोदी को घेरते हुए बोले,

Advertisement

पिछले दस साल से हम दिल्ली में ईमानदारी से सरकार चला रहे हैं. इससे परेशान होकर मोदी जी ने सोचा कि अगर आम आदमी पार्टी से चुनाव जीतना है तो हमारी ईमानदारी पर चोट करो और इसलिए हमें झूठे मामले में फंसाकर जेल भेज दिया. प्रधानमंत्री मोदी ने मनीष सिसोदिया जी को भी दो साल जेल में रखा. अगर वो बाहर होते तो और कितने स्कूल बनाते, कितने बच्चों को शिक्षा मिलती. मोदी जी ने ये देश के दो साल बर्बाद किए हैं.

भाषण में केजरीवाल अपने कार्यकाल के दौरान की किए गए कामों को भी गिनवाते दिखे. उन्होंने फ्री बिजली, स्कूल और अस्पतालों में अपनों की तारीफ की. उन्होंने कहा कि

दिल्ली की जनता बताए, मैं बेईमान होता तो बिजली फ्री कर पाता? बिजली फ्री करने में 3000 करोड़ रुपये लगते हैं. बेईमान होता तो महिलाओं का बस किराया फ्री होता? बेईमान होता तो बच्चों के स्कूल बनाता? बेईमान होता तो इलाज मुफ्त करता?

ये भी पढ़ें- सरकारी आवास सहित सभी सुविधाएं छोड़ेंगे केजरीवाल, AAP बोली- आम लोगों के बीच रहेंगे

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आने वाला चुनाव कोई सामान्य चुनाव नहीं है. ये उनकी प्रतिष्ठा से जुड़ा है. उन्होंने साफ कहा कि अगर दिल्ली की जनता को लगता है कि केजरवाल ने भ्रष्टाचार किया है तो उन्हें वोट ना दें. 

वीडियो: अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा पर आम आदमी पार्टी ने क्या चिंता जता दी?

Advertisement