The Lallantop

केजरीवाल की जेल से चलने लगी सरकार, अंदर बैठकर पहला आदेश भी जारी कर दिया

Arvind Kejriwal ने जेल से अपनी सरकार के लिए पहला आदेश जारी किया है. क्या है ये आदेश? दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने पूरी जानकारी दी है.

Advertisement
post-main-image
जेल से सरकार के लिए केजरीवाल ने जारी किया पहला आदेश (फोटो: आजतक)

अरविंद केजरीवाल ने जेल से अपनी सरकार के लिए पहला आदेश जारी किया है. दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी को ये आदेश भेजा गया है. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने आदेश से जुड़ी जानकारी दी. कथित शराब घोटाले में गुरुवार, 21 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया था. अरविंद केजरीवाल को उनके दिल्ली के सिविल लाइन्स इलाके स्थित आधिकारिक आवास से गिरफ्तार किया गया था. उन्हें दिल्ली की तिहाड़ जेल में रखा गया है (Arvind Kejriwal issues 1st government order from ED custody). 

Advertisement

आजतक से जुड़े अमित भारद्वाज की एक रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार, 24 मार्च को जेल से अपनी सरकार के लिए पहला आदेश जारी किया. ये आदेश जल मंत्रालय से जुड़ा हुआ है. इसे एक नोट के जरिए भेजा गया है.

अरविंद केजरीवाल द्वारा जारी किए निर्देश पर बात करते हुए आतिशी ने बताया,

Advertisement

'अरविंद केजरीवाल ने बतौर जल मंत्री ED की कस्टडी से मुझे निर्देश भेजे हैं. मुझे पता चला है कि दिल्ली के कुछ इलाकों में पानी और सीवर की काफी समस्याएं सामने आ रही हैं. उन्होंने (अरविंद केजरीवाल) कहा कि चूंकि वो जेल में हैं तो लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए. गर्मियां भी आ रही हैं. जिन जगहों पर पानी की समस्या है, वहां पानी के टैंकरों की व्यवस्था कीजिए. मुख्य सचिव समेत बाकी अधिकारियों को इसे लेकर आदेश दिए जाएं. ताकि, जनता को किसी भी तरह की परेशानी ना हो. जरूरत पड़ने पर उपराज्यपाल की भी मदद लें, वो भी आपकी मदद करेंगे.  '

जेल से चलेगी सरकार!

गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल ने अपने पद से इस्तीफा ना देने का फैसला किया था. इसे लेकर उन्होंने आजतक से बात भी की थी. इस दौरान उन्होंने कहा था कि वो जहां होंगे, सरकार वहीं से चलेगी. आगे बोले,

‘मुझे यकीन है कि हमें दिक्कतें आएंगी, लेकिन हम इसी तरह से काम करने की कोशिश करेंगे. दिल्ली की जनता यही चाहती है.’

Advertisement

ये भी पढ़ें: '100 करोड़ की डील...', सांसद से एक मुलाकात और फंस गए केजरीवाल?

वीडियो: Ishant Sharma ने जो रन-आउट किया वो देखने लायक है!

Advertisement