The Lallantop

केजरीवाल ने मोदी के पाले में आते हुए राहुल गांधी को हौंका

अपनी रैली में राहुल गांधी तमाम बोल गए थे. केजरीवाल भी गुस्सा गए हैं.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
सर्जिकल स्ट्राइक पर पॉलिटिक्स एकदम डामर की तरह चिपक गई है. इस पर बयान के चलते अरविंद केजरीवाल की बड़ी फजीहत हो गई थी. कहा गया कि उनको पाकिस्तान में भी सपोर्ट मिल रहा है. राहुल गांधी ने सर्जिकल स्ट्राइक पर पहले दिन ही पीएम की तारीफ की थी. लेकिन अपनी एक रैली में सैनिकों की दलाली करने वाला बता दिया. फिर तो बवाल हो गया. वो वीडियो देख लो पहले. https://www.youtube.com/watch?v=ygBOO80o9gE अब राहुल गांधी का पलड़ा हल्का होने लगा है. काहे कि अरविंद केजरीवाल भी उनको हड़का रहे हैं. कह रहे हैं कि सर्जिकल स्ट्राइक पर सेना को बधाई देते हैं. और राहुल गांधी ने जो बयान दिया है खून की दलाली वाला, वो बहुत गंदा है. बॉर्डर पर तनाव है. सारे देश को राजनैतिक भेदभाव भूलकर सेना के साथ खड़ा होना चाहिए. https://twitter.com/Akshay1Malhotra/status/784249729769103360
ये भी पढ़ें: राहुल गांधी, आप UP में फ्लॉप थे, फ्लॉप रहेंगे: 9 वजहें UP में BJP का चुनावी मुद्दा, 'इस्लामाबाद में फहरा देंगे तिरंगा'  

Advertisement
Advertisement