The Lallantop

सिक्किम सेना का वाहन खाई में गिरा, चार सैन्यकर्मियों की मौत

Sikkim में सेना का एक वाहन हादसे का शिकार हो गया है. इसमें चार जवानों ने जान गंवाई है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. हादसे के कारण का अभी तक पता नहीं चला है.

Advertisement
post-main-image
सिक्किम में गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन (प्रतीकात्मक तस्वीर)

सिक्किम में गुरुवार, 5 सितंबर को एक सड़क हादसे में सेना के चार जवानों की मौत हो गई. बताया गया है कि सेना का एक वाहन जवानों के ले जाते समय खाई में गिर गया. हादसा पाकयोंग जिले के आसपास हुआ है. सेना का वाहन पाकयोंग जिले के सिल्क रूट से ज़ुलुक जा रहा था. हादसे में एक JCO (जूनियर कमीशंड अधिकारी) समेत 4 जवानों की मौत की पुष्टि हुई है. बचाव कार्य अभी जारी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मृतकों में मध्य प्रदेश के ड्राइवर प्रदीप पटेल, मणिपुर के शिल्पकार डब्लू पीटर, हरियाणा के नायक गुरसेव सिंह और तमिलनाडु के सूबेदार के थंगापंडी शामिल हैं. ड्राइवर समेत सभी मृतक सैन्यकर्मी पश्चिम बंगाल के बिनागुड़ी की एक यूनिट के सदस्य थे. 

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, हादसा दलोपचंद दारा के पास वर्टिकल वीर में हुआ. यह सिल्क रूट के नाम से मशहूर रेनॉक रोंगली हाईवे के पास पड़ता है. यहां सेना का वाहन सड़क से फिसल कर 700 से 800 फीट नीचे खाई में गिर गया. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और सेना की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं. गाड़ी के खाई में गिरने की असल वजह अभी तक पता नहीं चली है. इसे लेकर अभी तक भारतीय सेना की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. 

इससे पहले साल 2022 में सिक्किम में इसी तरह की दुर्घटना हुई थी. इसमें सेना की एक बस गहरी खाई में गिर गई जिससे सेना के 16 जवानों की मौत हो गई थी. ये हादसा उत्तरी सिक्किम के लाचेन से 15 किमी दूर जेमा इलाके में हुआ था. सेना के तीन वाहन सुबह जवानों को लेकर जा रहे थे. काफिला चटन से थंगू की ओर जा रहा था. जेमा के रास्ते में एक वाहन चालक अचानक मोड़ पर खड़ी ढलान की वजह से संतुलन खो बैठा. इससे सेना का वाहन नीचे खाई में जा गिरा. स्थानीय पुलिस ने बचाव अभियान में चार घायल जवानों को रेस्क्यू कर निकाला था. जबकि तीन जूनियर कमीशंड अधिकारियों और 13 सैनिकों ने दुर्घटना में लगी चोट के कारण दम तोड़ दिया था.

वीडियो: वन निगम के महाप्रबंधक ने बताया,क्यों हो रहा भेड़िया आदमखोर?

Advertisement

Advertisement