देश की सुरक्षा करने वाले फौजी की जान संकट में शासन प्रशासन लगा रहा है मदद की गुहार।
Posted by मदन गुंजन गोपाल
on Wednesday, April 3, 2019

बच्चों के साथ अवनीश
अवनीश को शक हुआ कि गांव के मनोहर उर्फ पिंटू से उनकी पत्नी रिलेशनशिप में है. इस अप्लीकेशन के मुताबिक अवनीश ने अपनी पत्नी को शक के आधार पर डांटा. मनोहर पर अवनीश ने आरोप लगाया है कि वो एक क्रिमिनल है. उसके ऊपर जिले के थाने में शिकायतें हैं. उससे जब पत्नी से दूर रहने को कहा तो वो ब्लैकमेल करने लगा. जमीन और 8 लाख रुपए की डिमांड की. उसके बाद इनकी पत्नी घर से जेवर और 65 हजार रुपए लेकर मनोहर के घर चली गई. साथ ही उस प्लॉट के पेपर्स भी ले गई जो अवनीश ने पत्नी के नाम खरीदा था.
इस वीडियो में अवनीश कुमार कहते दिखते हैं कि सब चला जाए लेकिन उनके बच्चों को वापस दिला दो. भरथरा थाने में रिपोर्ट लिखाने गए तो वहां भी फूट फूटकर रोए. फिलहाल इटावा के एसएसपी के आदेश के बाद केस दर्ज कर लिया गया है.














