पर लोग उसके स्क्रीनशॉट लेकर बैठ गए. ट्रोल करने लगे. मानो उनने कोई गुनाह कर दिया हो, पाप हो गया हो उनसे. आनन-फानन ट्विटर से ट्वीट हटा दिया गया. ये गलत हुआ. एक सीधी सी बात है, कोई मंत्री एक गाना तक लाइक नहीं कर सकता? गाना किसका था, सपना डांसर का. सपना डांसर थोड़ी विवादों और थोड़ी चर्चा में रहती हैं. लेकिन दिन के अंत में हैं तो वो डांसर ही, और गाना है तो गाना ही. किसी को पसंद आए और वो उनका गाना लाइक कर दे तो बवाल काहे को जी? उसी वीडियो को साढ़े तीन लाख और लोगों ने देखा, 800 और लोगों ने लाइक किया तब कोई स्क्रीनशॉट लेने नहीं आया. और गाना जो है, वो ये रहा. https://www.youtube.com/watch?v=IFhy4GawFxE अब जी कुछ लोग क्या कहे कि ये तस्वीर जो है गाना लाइक करने वाली वो उनको बदनाम करने को फोटोशॉप से बनाई गई है. ये तो और जबर बेवकूफी है. और ये बड़ा खतरनाक भी है. हम कैसे टाइम में जी रहे हैं दोस्तों? कि एक आदमी फोटोशॉपित फोटो से बदनाम हुआ जा रहा है. वो अच्छा भला यूनियन मिनिस्टर है, उसने चुनाव जीते होंगे. मंत्री बन गया. और आपको लगता है, एक वीडियो लाइक कर बदनाम हो जावेगा? और वो डांसर कौन है, जानने के लिए ये पढ़ें. हरियाणा की जानी-मानी सपना डांसर, क्यों खाया था उसने जहर














