The Lallantop

रोहित शेखर के कमरे के फर्श, गद्दे और टिशू पेपर पर मिले खून किस ओर इशारा कर रहे हैं?

फॉरेंसिक रिपोर्ट की बातों से पुलिस कातिल को पहचान गई है, विसरा रिपोर्ट से सिर्फ कन्फर्म होना बाकी.

Advertisement
post-main-image
रोहित के बेड शीट, कुशन कवर और फ्लोर पर पुलिस को खून के दाग मिले हैं
दिल्ली में रोहित शेखर की मौत के मामले में पुलिस के शक की सुई पत्नी अपूर्वा पर आकर टिक गई है. 19 अप्रैल को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद से पुलिस लगातार पूरे घरवालों से पूछताछ कर रही है. जिसमें पत्नी अपूर्वा बार-बार अपना बयान बदल रही है. सूत्रों की मानें तो तीन दिन की पूछताछ में अपूर्वा ने कई बार बयान बदले हैं. जिससे पुलिस का शक अपूर्वा पर और भी गहराता चला जा रहा है. वो अभी हिरासत में हैं और कभी भी पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है.
रोहित शेखर के मामले में पुलिस को 22 अप्रैल की शाम फॉरेंसिक रिपोर्ट भी मिल गई. फॉरेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक रोहित के नाखून और पैरों के तलवे नीले पड़े हुए थे. अमूमन ऐसा तब होता है जब खून में ऑक्सीजन का लेवल डाउन होता है. इसीलिए पुलिस को शक है कि गला दबाकर मारने से पहले रोहित को कहीं ज़हर ना दिया गया हो. पुलिस का कहना है कि रोहित को ज़हर दिया गया था या नहीं इस बात का खुलासा विसरा रिपोर्ट के आने के बाद हो जाएगा.
इसी बीच रोहित के घर की वो तस्वीर भी बाहर आई है जिसपर रोहित की बॉडी मिली थी. इस बेड का गद्दा, बेडशीट, कुशन कवर और फ्लोर पर पुलिस को खून के दाग मिले हैं. साथ में एक टिशू पेपर भी मिला है जो खून से सना हुआ था.
रोहित की बॉडी इसी बेड पर मिली थी जिसपर कई जगहों पर खून के धब्बे मिले हैं, साथ ही फ्लोर पर खून से सने टिशू भी मिले हैं.
रोहित की बॉडी इसी बेड पर मिली थी जिसपर कई जगहों पर खून के धब्बे मिले हैं, साथ ही फ्लोर पर खून से सने टिशू भी मिले हैं.

क्राइम ब्रांच की टीम शनिवार से ही रोहित शेखर के घर पर डेरा डाले हुई है. हर कोने की तलाशी ली जा रही है. घर के सभी सदस्यों से अलग-अलग पूछताछ हो रही है. घर के नौकरों को भी बिल्कुल अलग रखा गया है. कोई भी आपस में बात नहीं कर पा रहा है. यहां तक कि घर में भी किसी की एंट्री नहीं हो रही है. सोमवार के दिन रोहित शेखर की बहन भी घर के बाहर सीढ़ियों पर ही दिन भर खड़ी रही. उसकी एंट्री नहीं हो पाई.
क्राइम ब्रांच की जांच में एक और नई बात निकल कर सामने आई है. पत्नी के मुताबिक रोहित ने हल्द्वानी से दिल्ली लौटते वक्त महिला रिश्तेदार के साथ गाडी में शराब पी थी. रोहित की पत्नी इस महिला को लेकर पहले से रोहित पर शक करती थी. दोनों में इस बात को लेकर अक्सर झगड़े हुआ करते थे.
रोहित शेखर ने अपूर्वा का साथ 2018 में शादी की थी.
रोहित शेखर ने अपूर्वा का साथ 2018 में शादी की थी.

वहीं दूसरी तरफ रोहित की मां उज्ज्वला तिवारी अपूर्वा और उनके परिवार पर प्रॉपर्टी को लेकर आरोप लगा चुकी हैं. रोहित की मां ने कहा था. अपूर्वा का परिवार लालची है. उनके दोनों बेटे रोहित और सिद्धार्थ की प्रॉपर्टी अपूर्वा और उसका परिवार हड़पना चाहता था. यहां तक की उज्ज्वला तिवार ने ये भी आरोप लगाए थे कि शादी से पहले भी अपूर्वा का बॉयफ्रेंड भी था.
रोहित शेखर उत्तप्रदेश उत्तराखंड के पूर्व सीएम एनडी तिवारी के बेटे थे. 53 साल कांग्रेस नेता रहे एनडी तिवारी ने साल 2017 में बीजेपी ज्वाइन की थी. उस वक्त खबरें चली थी बेटे का फ्यूचर बनाने के लिए उन्होंने कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया था. रोहित शेखर ने पिता एनडी तिवारी से कानून लड़ाई लड़ी थी. कई साल केस चलने के बाद एनडी ने रोहित को अपना बेटा माना था. जिसके बाद 2018 में एनडी तिवारी की मौत हो गई थी.


Advertisement
Advertisement