बॉलीवुड में बायोपिक का ट्रेंड चल रहा है. रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा जैसे स्टार्स के बाद अब अनुष्का शर्मा भी एक क्रिकेटर की बायोपिक करने जा रही हैं. ये क्रिकेटर हैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी. बायोपिक में अनुष्का झूलन के किरदार में ही होंगी. इंडियन क्रिकेट टीम की नीली ड्रेस में अनुष्का की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
अगली फिल्म में किस क्रिकेटर का रोल कर रही हैं अनुष्का शर्मा?
शूटिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.


वायरल तस्वीरें कोलकाता के ईडन गार्डन की हैं. यहां अनुष्का फिल्म का टीजर शूट करने पहुंची थीं. तस्वीरों में उनके साथ झूलन गोस्वामी भी नजर आ रही हैं. एक फोटो में क्रू मेंबर्स उन्हें शूट करते भी दिख रहे हैं. एक तस्वीर में झूलन और अनुष्का एक साथ वॉक कर रही हैं. कहा जा रहा है कि अनुष्का ने झूलन की तरह चलने और बोलने की प्रैक्टिस शुरू कर दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का नाम 'चकदहा एक्सप्रेस' हो सकता है. हालांकि अनुष्का ने फिल्म को लेकर अभी तक कोई ऐलान नहीं किया है.
कौन डायरेक्ट करेगा? रिपोर्ट आ रही हैं कि प्रोसित रॉय इस फिल्म को डायरेक्ट कर सकते हैं. उन्होंने अनुष्का शर्मा की फिल्म परी डायरेक्ट की थी. इसके अलावा वो फिल्लौरी के भी असिस्टेंट डायरेक्टर रहे हैं. परी को अनुष्का ने प्रोड्यूस भी किया था. ये जानकारी सामने नहीं आई है कि इस फिल्म से क्या वो बतौर प्रोड्यूसर जुड़ रही हैं?

वनडे में 200 विकेट लेने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनने के बाद खुशी से चिल्लाती झूलन गोस्वामी.
कौन है झूलन गोस्वामी?
झूलन गोस्वामी पश्चिम बंगाल के नादिया जिले की रहने वाली हैं. मिताली राज से पहले वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान रही हैं. उन्हें ऑलराउंडर खिलाड़ी के तौर पर जाना जाता है. साथ ही वनडे क्रिकेट में विश्व की सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली खिलाड़ी के तौर पर भी जाना जाता है. 2007 में उन्हें ICC की ओर से विमेंस प्लेयर ऑफ दी ईयर का खिताब दिया गया था. 2011 में उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी के तौर पर ट्रॉफी मिल चुकी है.
Video : वाणी कपूर ने अपनी फोटोज पर बॉडी शेमिंग करने वाले ट्रोल को सबक सिखा दिया





















