फोटो है कब की?
पोस्ट पर फोटो अक्टूबर 2016 में हुई इंडिया-न्यूजीलैंड सीरीज की है. 29 अक्टूबर को विशाखापत्तनम में हुए इस पांचवें वनडे मैच में अमित मिश्रा ने पांच विकेट लेकर भारत को बड़ी जीत दिलाई थी. कानपुर वनडे की तरह ही ये मैच भी करो या मरो वाला था. माने पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबरी पर चल रही थी. सो पांचवें वनडे मैच में इंडिया ने 269 रन बनाए थे. चेज़ करने उतरी टीम न्यूजीलैंड मात्र 79 रन पर ऑलआउट हो गई थी. भारत ने 190 रन से मैच जीतते हुए सीरीज पर 3-2 से कब्जा कर लिया था.

कानपुर वनडे की फोटो ये है खेर साहब, देखिए इसमें चहल दिख रहा है.
साफ है कि खेर साहब ने ज़रूर गूगल बाबा का सहारा लिया होगा. जल्दबाजी में जो हंसता-खेलता फोटो मिला. उसे उठाकर चेंप दिया. ऐसा पहली बार किसी सेलेब्रिटी ने नहीं किया है. अक्सर कई सितारे कोई गलत जानकारी वाला ट्वीट, रिट्वीट कर देते हैं या फेसबुक पोस्ट शेयर कर देते हैं. जबकि उन्हें समझना चाहिए कि वो जिम्मेदार लोग हैं. उनकी गलतियां उनके लाखों फॉलोअर्स तक पहुंचती है. रिट्वीट होती हैं, शेयर होती हैं. सो उन्हें थोड़ा ज्यादा सतर्क रहना चाहिए. वैसे भी जमाना ट्रोलर्स का है. फालतू में मौज ले ली जाएगी.
लल्लनटॉप वीडियो देखें-
ये भी पढ़ें:
जिन्हें लगता है कि धोनी को अगला वर्ल्ड कप नहीं खेलना चाहिए वो ये वीडियो देख लें












