उफ, दया न आई कमज़र्फ को. स्टील की बॉल हाथ में लेकर शोरूम में घुसा और फोड्डाला. कंधे पर बैग लटकाए कान में इयरफोन खोंसे कूल सा लग रहा ये शख्स दरअसल आईफोन का दुश्मन बन गया है. पहले तोड़ फोड़ का वीडियो देख लो. फिर बताते हैं इसके बारे में. फ्रेंच भाषा में बोल रहा है ये. हमने सबटाइटल देखा है तो तुमको बता देंगे. https://www.youtube.com/watch?v=wFUlz_BTby8&feature=youtu.be&list=RDwFUlz_BTby8 डिजन सिटी फ्रांस में है. वहीं से ये वीडियो चला है. पहले ट्विटर पर आया. वहां से हट गया. लेकिन यूट्यूब पर है अभी. तो ये आदमी कह रहा है कि "लेडीज एंड जेंटलमेन, एप्पल वो कंपनी है जिसने यूरोप के कंज्यूमर्स के हक मार लिए हैं. वो टूटी हुई डिवाइस का पैसा वापस नहीं कर रहे. मैंने उनसे पैसा वापस मांगा तो वो बोले नो. तो हुआ क्या? यही जो हो रहा है." आधे आईफोन तबाह हो गए तब आदमी बाहर से आ रहा है रोकने. लेकिन गुस्से में आदमी किस किसका नुकसान कर जाता है न. वहां से निकालकर बाहर सड़क पर फेंक देता तो उठाकर ले जाने वाले लोग दुआ देते. लेकिन देखो कैसा इतनी कुटाई करने के बाद भी कर्राया खड़ा है.
ये भी पढ़ें: जित्ते में आईफोन का झुनझुना खरीदोगे, उत्ते में टहिल लोगे ये पांच देश
गुस्साए कस्टमर ने इतने आईफोन क्यों फोड्डाले?
परसुराम रूप धरकर फरसे की जगह स्टील बॉल लेकर पधारा आदमी.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Advertisement













