The Lallantop

एक साल से गायब था किराएदार, घर खोला तो ड्रम में टुकड़ों में मिली महिला की लाश

पुलिस को शक है कि लाश किराएदार की पत्नी की है.

Advertisement
post-main-image
ड्रम में महिला का शव मिलने के बाद जांच करती फॉरेंसिक डिपार्टमेंट की टीम. (फोटो: आजतक)

आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के विशाखापत्तनम (Visakhapatnam) में एक किराए के मकान से पुलिस ने एक महिला की लाश बरामद की है. पुलिस को एक ड्रम में लाश के टुकड़े मिले हैं. मकान मालिक के मुताबिक, किराएदार एक साल से बिना किराया चुकाए गायब था. ये मामला तब सामने आया, जब मकान मालिक ने घर का ताला तोड़ा.

Advertisement

आजतक के अब्दुल बशीर की रिपोर्ट के मुताबिक, मकान मालिक ने बताया कि वो किराएदार का सामान हटाने के लिए घर में गए थे. इस दौरान मकान की सफाई करते हुए ड्रम में एक महिला के शरीर के अंग मिले. मकान मालिक ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी.

एक साल पहले हुई हत्या!

ड्रम में महिला की लाश के टुकड़े मिलने का ये केस विशाखापत्तनम के मधुरवाड़ा का है. NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक विशाखापत्तनम सिटी के पुलिस कमिश्नर श्रीकांत ने बताया,

Advertisement

पिछले साल (2021) जून में किराएदार अपनी पत्नी के प्रेग्नेंट होने की बात कह बिना बकाया किराया चुकाए चला गया था. लेकिन बताया गया है कि वो एक बार पिछले दरवाजे से घर आया था, लेकिन अभी तक मकान मालिक को बकाए का भुगतान नहीं किया था. एक साल से अधिक समय तक इंतजार करने के बाद, मकान मालिक घर में किराएदार के सामान को हटाने के लिए गए, तो वहां एक ड्रम से एक महिला के शरीर के टुकड़े बरामद किए गए.

मृतक महिला की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है. हालांकि, लाश बुरी तरह से सड़ चुकी है. पुलिस कमिश्नर ने बताया कि उन्हें शक है कि लाश किराएदार की पत्नी की है. मकान मालिक की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है. शुरुआती सबूत दिखाते हैं कि लगभग एक साल पहले महिला की हत्या कर उसकी लाश के टुकड़े किए गए. इस मामले की जांच जारी है. पुलिस आरोपी किराएदार की तलाश कर रही है.

दरअसल, श्रद्धा वालकर मर्डर केस सामने आने के बाद इस तरह की कई खबरें सामने आ चुकी हैं. श्रद्धा वालकर की हत्या का आरोप उसके लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला पर है. आफताब पर आरोप है कि उसने श्रद्धा की हत्या कर शव के टुकड़े किए, उसे कई दिनों तक फ्रिज में रखकर टुकड़ों को ठिकाने लगाता रहा. इसके बाद एक और मामला सामने आया. दिल्ली के पांडव नगर इलाके से. एक शख्स की हत्या के बाद उसकी लाश के टुकड़े कर फ्रिज में रखे गए. इसके बाद धीरे-धीरे शव के टुकड़ों को ईस्ट दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में ठिकाने लगाया गया. इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और बेटे को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है.

Advertisement

वीडियो- श्रद्धा हत्याकांड के बाद पति के 10 टुकड़े कर फ्रिज में रखे, फिर ठिकाने लगाया!

Advertisement