The Lallantop

बजट के दो दिन बाद अमूल ने दूध के रेट बढ़ाए

अमूल ने कहा कि लागत बढ़ गई

Advertisement
post-main-image
अमूल | फोटो: आजतक

आम बजट आने के दो दिन बाद अमूल (Amul Dairy) ने बड़ा झटका दिया है. अमूल ने देशभर के मार्केट में अपने दूध की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. कंपनी ने अपने सभी तरह के दूध पर ये कीमत बढ़ाई है. बढ़ी हुई कीमतें शुक्रवार, 3 फरवरी से लागू होंगी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अमूल से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक अब बाजार में अमूल गोल्ड दूध की कीमत 33 रुपये प्रति 500 मिलीलीटर हो गई है और इसी के एक लीटर वाले पाउच की कीमत 66 रुपये. अमूल ताजा के प्रति 500 मिलीलीटर दूध के लिए लोगों को 27 रुपए और इसी के एक लीटर वाले पाउच के लिए 54 रुपये चुकाने होंगे.

इसी तरह अमूल काऊ मिल्क 500 मिलीलीटर की कीमत अब 28 रुपये, अमूल काऊ मिल्क एक लीटर की कीमत अब 56 रुपये हो गई है. अमूल ए2 बफेलो मिल्क 500 मिलीलीटर की कीमत 35 रुपये और एमूल ए2 बफेलो मिल्क 1 लीटर की कीमत 70 रुपये हो गई है.

Advertisement
AMUL ने बताया क्यों पैसे बढ़ाए?

इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक गुजरात सहकारी दूध विपणन संघ (GCMMF) ने अपने एक बयान में कहा है,

'कीमत में ये वृद्धि इसलिए की गई है क्योंकि दूध उत्पादन के पूरे ऑपरेशन की लागत बढ़ गई है. अकेले पशुओं के चारे की लागत पिछले साल की तुलना में लगभग 20 प्रतिशत तक बढ़ी है. इसे देखते हुए हमारे डेरी संघों ने भी पिछले साल की तुलना में किसानों को दी जाने वाली कीमतों में आठ से नौ प्रतिशत की बढ़ोतरी की है.'

amul milk price rise

इससे पहले अक्टूबर 2022 में अमूल डेयरी ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया था. तब कंपनी ने दूध के दाम अचानक से 2 रुपए बढ़ा दिए थे. इसके कुछ रोज बाद ही दूध उत्पादक कंपनी मदर डेरी ने भी अपने दूध की कीमत 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दी थी. 

Advertisement

वीडियो: मोदी सरकार ने बजट 2023 में भारी कटौती कर डाली, इन हिस्सों पर पड़ा सबसे ज़्यादा असर!

Advertisement