The Lallantop

पिता ने बेटी को मारा, शव बाइक से बांध पूरे गांव में घसीटा, वीडियो सन्न कर देगा!

पंजाब के अमृतसर जिले के मुच्छल गांव की घटना. वीडियो देख हर कोई दहला.

Advertisement
post-main-image
पंजाब के अमृसर में एक पिता ने गुस्से में आकर अपनी 16 साल की बेटी की हत्या कर दी. (फोटो क्रेडिट - ट्विटर/अमित शर्मा)

पंजाब से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक पिता पर आरोप है कि उसने अपनी 16 साल की बेटी की हत्या की. फिर उसके शव को मोटरसाइकल से बांधा और पूरे गांव में घसीटते हुए घुमाया. ये घटना अमृतसर के मुच्छल गांव की बताई जा रही है. अब इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, नाबालिग लड़की अपने माता-पिता को बिना बताए एक दिन के लिए घर से बाहर चली गई थी. उसके पिता को ये पसंद नहीं आया. और उसने बेटी की हत्या कर दी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पुलिस ने बताया कि आरोपी मजदूरी का काम करता है. उसने अपने घर से 500 मीटर दूर रेलवे क्रॉसिंग के पास अपनी बेटी का शव छोड़ा और खुद वहां से फरार हो गया. वो अभी भी फरार है. पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ शिकायत लिख ली है. उस पर हत्या के आरोप में मुकदमा चलाया जाएगा. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आरोपी ने सरेंडर कर दिया है.

एक दिन के लिए कहीं चली गई थी बेटी

आरोपी के पिता ने बताया कि उनकी पोती 9 अगस्त को घर पर बिना बताए कहीं चली गई थी. उन्होंने उसे ढूंढने की बहुत कोशिश की, लेकिन पोती कहीं नहीं मिली. जब 10 अगस्त को वो वापस आई तो उसके पिता ने उससे सवाल किए. लेकिन पोती ने कुछ भी जवाब नहीं दिया. रिपोर्ट में एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि आरोपी ने अपने परिवार के बाकी लोगों को घर में बंद कर दिया था. उसने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी. वे डर के मारे घर से नहीं निकले. 

Advertisement
पत्नी और बच्चों को पीटता था आरोपी

पुलिस की FIR के मुताबिक, आरोपी ने पहले अपनी बेटी के साथ मारपीट की. फिर एक धारदार हथियार से उस पर हमला किया. इससे नाबालिग की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि आरोपी के 5 बच्चे हैं. इनमें से 4 लड़कियां हैं. जिस लड़की की उसने हत्या की, वो तीसरे नंबर की लड़की है.

पुलिस ने पीड़िता का शव अपनी कस्टडी में ले लिया है. उन्होंने बताया कि उसने स्कूल छोड़ने से पहले 12वीं क्लास तक पढ़ाई की है. वहीं गांव के ही रहने वाले बलबीर सिंह ने कहा कि आरोपी हमेशा ही गुस्से में अपना आपा खो देता था. वो छोटी-छोटी बातों पर अपनी पत्नी और बच्चों को पीटा करता था. बलबीर ने आगे कहा कि उसकी पत्नी ने मुझे बताया था कि उनकी बेटी 1 दिन के लिए कहीं चली गई थी. इससे आरोपी बहुत नाराज़ हो गया था. उसने एक धारदार हथियार से अपने बेटी पर हमला किया और उसको मार डाला. 

वीडियो: अमृतसर ब्लास्ट केस में पंजाब पुलिस ने क्या खुलासा कर दिया?

Advertisement

Advertisement